Monday, March 23, 2026
- Advertisement -

इस्सोपुरटील गांव की सौंदर्यीकरण के लिए सीएम योगी से मिले एमएलसी विरेंद्र सिंह

  • पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मनीष चौहान भी रहे साथ

जनवाणी ब्यूरो |

कांधला: पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं एमएलसी विरेंद्र सिंह ने लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर क्षेत्र गांव इस्सोपुरटील के सौंदर्यीकरण और अन्य विकास कार्यों को कराए जाने पर चर्चा की।

पूर्व कैबिनेट मंत्री एमएलसी विरेंद्र सिंह ने अपने पुत्र पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मनीष चौहान के साथ सोमवार की शाम को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लखनऊ में मुलाकात की।

पूर्व कैबिनेट मंत्री ने फोन पर बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर क्षेत्र के गांव इस्सोपुरटील का सौंदर्यीकरण कराए जाने के साथ ही यमुना नदी में घाट का निर्माण, कस्बे के डाक बंगले का नवीनीकरण, गांव जसाला में स्टेडियम, टूरिज्म बनाने के साथ ही सहारनपुर-दिल्ली रोड से गांव जसाला में दो करोड़ रुपये की लागत से सीसी रोड निर्माण सहित आदि विकास कार्यों को लेकर चर्चा की।

एमएलसी विरेंद्र सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को कैराना कोतवाल एवं महिला एसआई प्रकरण को समाप्त करने की जानकारी देने के साथ उन्होंने प्रदेश के सीएम को नहर पटरी सड़क मार्ग को बनवाए जाने को लेकर धन्यवाद दिया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Chandigarh News: ढाई महीने में दूसरा झटका, आप का पार्षद हुआ कांग्रेस में शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नगर निगम चुनाव से पहले...

UP: माध्यमिक शिक्षा से लेकर औद्योगिक विकास तक, कैबिनेट करेगी महत्वपूर्ण निर्णय, आज होगी बैठक

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला उपभोक्ता जब भी कोई वस्तु या सेवा खरीदें,...

UP: केसी त्यागी का रालोद में स्वागत, पश्चिमी यूपी की राजनीति में आ सकते हैं नए मोड़

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: वरिष्ठ राजनेता किशन चंद (केसी) त्यागी...
spot_imgspot_img