Tuesday, March 17, 2026
- Advertisement -

परिसंपत्तियों को लेकर यूपी उत्तराखंड में कोई विवाद नहींः सीएम योगी आदित्यनाथ

जनवाणी ब्यूरो |

देहरादून: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि परिसंपत्तियों के बंटवारे को लेकर अब उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के बीच कोई किसी तरह का विवाद नहीं है। सोमवार को केदारनाथ धाम में पत्रकारों से बातचीत में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हरिद्वार स्थित अलकनंदा अतिथि गृह का मामला सुप्रीम कोर्ट में लंबित था।

विचार-विमर्श के बाद दोनों राज्यों में अलकनंदा अतिथि गृह को उत्तराखंड को देने का फैसला ले लिया है। कहा कि यहीं पर उत्तर प्रदेश सरकार को अपना अतिथि गृह बनाने के लिए उत्तराखंड सरकार द्वारा जमीन देने की आपसी सहमति भी बनाकर मामले का हल निकाल लिया है।

योगी ने कहा कि हरिद्वार में यूपी के पर्यटक आवास का निर्माण चल रहा है, जो जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। बताया कि दिसंबर तक पर्यटक गृह बनकर तैयार हो जाएगा। 2021 में होने वाले हरिद्वार कुंभ से पहले पर्यटक आवास गृह को शुरू कर दिया जाएगा।

सीएम ने कहा कि बदरीनाथ धाम में भी उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पर्यटक् आवास का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि परिसंपत्तियों को लेकर ज्यादातर मामलों का समाधान हो चुका है।

कहा कि अगर कोई भी लंबित मामले होंगे तो उनका भी दोनों सरकारें बैठकर जल्द से जल्द समाधान कर लेंगी। उन्होंने केदारनाथ धाम में हो रहे पुनर्निर्माण कार्यों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के कुशल मार्गदर्शन में उत्तराखंड की त्रिवेंद्र सरकार द्वारा यहां पर बहुत बेहतर कार्य किया जा रहा है

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...
spot_imgspot_img