Wednesday, March 25, 2026
- Advertisement -

सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ

  • मानसून सत्र के पहले दिन विधानभवन में विधायकों के लिए लगा शिविर

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ: विधानमंडल के मानसून सत्र के पहले दिन स्वास्थ्य शिविर लगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को फीता काटकर त्रिदिवसीय स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ किया। सबसे पहले सीएम ने बीपी व पल्स की जांच कराई।
तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर के पहले दिन कक्ष संख्या 48 में विधान परिषद तथा मेरठ, आगरा, झांसी व अलीगढ़ के विधानसभा सदस्यों के लिए जांच की व्यवस्था की गई थी। वहीं महिला सदस्यों के लिए सचिवालय डिस्पेंसरी में चिकित्सीय परीक्षण की व्यवस्था की गई थी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमारी सरकार स्वस्थ उत्तर प्रदेश के सपने को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारे जनप्रतिनिधि भी स्वस्थ रहें, यह सरकार की मंशा है। इसके लिए सत्र के दौरान सभी की जांच कराई जा रही है।
शिविर के शुभारंभ के दौरान विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, बृजेश पाठक समेत कई मंत्री व विधायक भी मौजूद रहे। तीन दिन तक चलने वाले शिविर में 18 मंडलों के विधायकों की जांच कराई जाएगी।

डॉक्टरों की 6 टीमें थीं तैनात

जांच शिविर में 6 टीमें तैनात की गई थीं। इसमें फिजीशियन, सर्जन, नेत्र रोग विशेषज्ञ, स्त्री रोग विशेषज्ञ, रेडियोलॉजिस्ट, हड्डी व ईएनटी विशेषज्ञ तैनात रहे।

आज 8 मंडलों के जनप्रतिनिधियों की होगी जांच

मानसून सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को 8 मंडलों के जनप्रतिनिधियों के स्वास्थ्य की जांच कराई जाएगी। मंगलवार सहारनपुर, मुरादाबाद, चित्रकूट, बरेली, कानपुर, अयोध्या, देवीपाटन व बस्ती के विधायकों के लिए आरक्षित किया गया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में नरमी, सोना ₹2,360 और चांदी ₹9,050 तक टूटी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...

Delhi Budget 2026: सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया ‘हरित बजट’, विकास और पर्यावरण में संतुलन पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार...

Share Market: शेयर बाजार में तेजी का रंग, सेंसेक्स 1,516 अंक उछला, निफ्टी 22,899 पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को...

LPG Rate Today: एलपीजी सिलिंडर के आज के रेट, सप्लाई संकट के बीच क्या बढ़ेंगे दाम?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में घरेलू और कमर्शियल...

Delhi Bomb Threat: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष को बम धमकी, CM और केंद्रीय नेताओं के नाम भी शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता...
spot_imgspot_img