जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमारा राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम हर भारतीय के हृदय में राष्ट्रप्रेम की भावना को जागृत करता है। यह गीत न केवल हमारी एकता का प्रतीक है बल्कि देश के स्वतंत्रता संग्राम के दौरान इसने हर नागरिक को एक सूत्र में पिरोने का कार्य किया। सीएम योगी ने कहा कि हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आभारी हैं जिनके नेतृत्व में आज पूरे देश में वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ उत्साह और गर्व के साथ मनाई जा रही है।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कहा कि वंदे मातरम केवल एक गीत नहीं, बल्कि यह भारत की शक्ति, भक्ति और मातृभूमि के प्रति अटूट समर्पण का प्रतीक है। इस कार्यक्रम में यूपी सरकार के कई मंत्री, नेता और अधिकारीगण शामिल हुए।

