-
ट्विटर पर फॉलोअर्स की संख्या के मामले में सीएम योगी ने बनाया कीर्तिमान
-
सीएम योगी की ऑनलाइन लोकप्रियता में लगातार हो रहा इजाफा
-
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक एक्टिव सीएम में शुमार हैं योगी आदित्यनाथ
जनवाणी ब्यूरो |
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की लोकप्रियता में तेजी से इजाफा हो रहा है। सोशल मीडिया पर उन्होंने लोकप्रियता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। मंगलवार को माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर सीएम योगी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल @myogiadityanath ने 25 मिलियन यानी 2.5 करोड़ फॉलोअर्स के आंकड़े को पार कर लिया। यह वो आंकड़ा है, जहां यूपी ही नहीं देश के बड़े-बड़े नेता और सेलेब्रिटी अब तक नहीं पहुंच सके हैं।


