Wednesday, March 25, 2026
- Advertisement -

अभ्युदय योजना में आईएएस-पीसीएस के लिए निःशुल्क कोचिंग

  • छात्र-छात्राएं ऑनलाइन-ऑफलाइन करा सकते हैं रजिस्ट्रेशन

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: उत्तर प्रदेश सरकारने आईएएस, पीसीएस, एनडीए, सीडीएस, जेईई, नीट, बैंकिंग एवं रेलवे की प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अभ्युदय योजना प्रारंभ की गई है। योजना के अंतर्गत ऑनलाइन और ऑफलाइन निःशुल्क कोचिंग में प्रतिभाग करने के लिए रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।

जिला समाज कल्याण अधिकारी रचना शर्मा ने बताया कि समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि उप्र सरकार ने आईएएस, पीसीएस, एनडीए, सीडीएस, जेईई, नीट, बैंकिंग एवं रेलवे की प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अभ्युदय योजना प्रारंभ की है। अभ्युदय योजना के अंतर्गत ऑनलाइन और ऑनलाइन निःशुल्क कोचिंग में प्रतिभग करने के इच्छुक प्रतियोगी छात्र-छात्राओं के लिए पंजीकरण गत 10 फरवरी से प्रारंभ हुए हैं। कोचिंग में प्रति भाग करने के इच्छुक प्रतियोगी अपना पंजीकरण http://abhyuday.up.gov.in पर कोचिंग में शामिल हो सकते है।

जिला समाज कल्याण अधिकारी ने जनपद के समस्त राजकीय, राजकीय सहायता प्राप्त एवं निजी प्रबंधतंत्र द्वारा संचालित शिक्षण संस्थानों के प्राचार्य, निदेशक,चेयरमैन और प्रबंधकों से अभ्युदय योजना का अपनी संस्थाओं के सूचना पट, व्हाट्सएप ग्रुप एवं संस्थानों में संचालित होने वाली क्लासेज में छात्र-छात्राओं को योजना के सम्बंध में जानकारी देते हुए निःशुल्क कोचिंग के लिए उनका पंजीकरण कराकर योजना का लाभ उठाने की अपील की।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

क्यों बढ़ रहा है किडनी रोग?

डॉ रूप कुमार बनर्जी, होमियोपैथिक चिकित्सक आधुनिकता और शहरी जीवनशैली...

स्वस्थ तन मन के लिए क्या करें

नीतू गुप्ता मनुष्य जब तक जवान रहता है, वह सोचता...

वो गैस आ नहीं रही, ये गैस जा नहीं रही

गैस से वे पहले ही परेशान थे। चौबीसों घंटे...

लिखा जा रहा नारी शक्ति का नया अध्याय

भारत का लोकतंत्र एक नए मोड़ पर खड़ा है...

पर्यावरण अनुकूल बने ईवी

जलवायु परिवर्तन आज मानव सभ्यता के सामने सबसे बड़ी...
spot_imgspot_img