Tuesday, March 17, 2026
- Advertisement -

उत्तर भारत में दो दिन बनी रहेगी कोल्ड डे की स्थिति, कोहरे के कारण ट्रेनें और फ्लाइट पर पड़ा असर

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: उत्तर भारत में ठंड का कहर जारी है। शनिवार को हल्की धूप खिली लेकिन
शीतल हवाओं के कारण लोगों को कोई विशेष राहत नहीं मिली। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार, रविवार और सोमवार को भी शीतलहर और कोल्ड डे की स्थिति बनी रहेगी और अगले पांच दिन यानी 25 जनवरी तक उत्तर भारत में तापमान 6-20 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रह सकता है।

22 और 23 जनवरी को दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में सुबह के समय घना कोहरा भी छाया रह सकता है। बता दे सुबह के समय कुछ इलाकों में घना कोहरा होने की वजह से सड़क, रेल और हवाई यातायात में बाधा आई। बता दे घना कोहरा के कारण दिल्ली में आईजीआई एयरपोर्ट पर सुबह 1,100 मीटर दृश्यता दर्ज की गई, इसके बावजूद कुछ उड़ानों में देरी हुई और कुछ रद्द भी हुईं।

दिल्ली के बाहर कुछ इलाकों में कोहरे के कारण दिल्ली आने वाली कम से कम 11 ट्रेनें 6 घंटे तक की देरी से चलीं। इनमें खजुराहो-कुरुक्षेत्र एक्सप्रेस, आंबेडकरनगर-कटरा एक्सप्रेस, पुरी-नई दिल्ली पुरषोत्तम एक्सप्रेस शामिल थीं। हरियाणा के रोहतक, नारनौल, रेवाड़ी, झज्जर और सोनीपत में शनिवार को तापमान 14.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7.0 डिग्री सेल्सियस रहा।

हिमाचल प्रदेश में ठंड की वजह से22 से 31 जनवरी के बीच स्कूलों के खुलने और बंद होने के समय को सुबह 10 बजे से अपराह्न तीन बजे कर दिया गया है। लद्दाख के न्योमा का तापमान -18.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू-कश्मीर में शनिवार को तापमान 5.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Bihar News: कॉल पर दी धमकी, फिर पुलिस से भिड़ंत, STF जवान शहीद, दो अपराधी मारे गए

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पूर्वी चंपारण जिले के चकिया...

UP: गोरखपुर में भाजपा नेता की बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र...

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...
spot_imgspot_img