जनवाणी ब्यूरो |
यूपी: उत्तर प्रदेश में सर्द हवाओं के साथ ठंड का प्रकोप शुरू हो चुका है। ऐसे में मौसम विभाग ने आज शुक्रवार को चेतावनी जारी की है। बताया जा रहा है कि, आईएमडी ने करीब 20 से ज्यादा जिलों में पाला पड़ने और अत्यधिक ठंड का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा 50 जिलों के लिए शीतलहर की चेतावनी दी है।
वहीं, आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वैज्ञानिक ने बताया कि ठंडी उत्तर-पश्चिमी हवाओं के असर से शीतलहर के अगले तीन से चार दिन तक चलने और पारे में अभी और गिरावट के आसार हैं।
इन इलाकों में पड़ सकता है पाला
देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर बस्ती कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बहराइच, अमेठी, सुल्तानपुर अयोध्या, अम्बेडकरनगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत व आसपास के इलाकों में।
आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अम्बेडकरनगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, गाजियाबाद, हापुड, गौतम बुद्ध नगर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर व आसपास के इलाकों में।
यहां रहा सबसे कम तापमान
बृहस्पतिवार को उरई में सर्वाधिक 29 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा। वहीं वाराणसी में अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री और प्रयागराज में 26.3 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। न्यूनतम तापमान की बात करें अयोध्या में सबसे कम 3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। बरेली में 5.2 डिग्री और इटावा में 5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा।

