जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: जागृति विहार सेक्टर—6 में पैथ केयर लैब द्वारा अपने एक न्यू सेंटर का शुभारंभ किया गया। संचालक अरूण तोमर ने बताया कि इसमें सभी प्रकार की खून की जांच व मलमूत्र, टीबी, कैंसर और हार्मोन्स जैसी सभी प्रकार की जांच की सुविधा उपलब्ध रहेगी। समय—समय पर नि:शुल्क जांच की कैंप का आयोजन भी किया जाएगा। इस अवसर पर तमाम लोग उपस्थित रहे।

