Tuesday, March 17, 2026
- Advertisement -

Coimbatore: कॉलेज छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, दोस्त की हत्या, एनकाउंटर के बाद तीन आरोपी गिरफ्तार

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: तमिलनाडु के कोयंबटूर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। अपने दोस्त के साथ घूमने गई एक कॉलेज छात्रा के साथ तीन आरोपियों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके दोस्त की हत्या कर दी। यह घटना रविवार रात एयरपोर्ट के नजदीक हुई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया है।

पीड़िता के दोस्त की मौत, छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म

पुलिस के मुताबिक, पीड़िता कोयंबटूर के एक निजी कॉलेज में पढ़ाई करती है। वह रविवार रात अपने पुरुष दोस्त के साथ कार में एयरपोर्ट के पास घूम रही थी। इसी दौरान तीन आरोपी वहां पहुंचे और युवक पर हमला कर दिया। उन्होंने छात्रा का अपहरण कर दूसरी जगह ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस के अनुसार, हमले में घायल युवक की मौत हो गई है।

एनकाउंटर के बाद तीनों आरोपी गिरफ्तार

कोयंबटूर पुलिस कमिश्नर सर्वानन सुंदर ने बताया कि आरोपियों को कोयंबटूर के बाहरी इलाके में पकड़ा गया, जब वे फरार होने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस ने उन्हें रोकने के दौरान पैर में गोली मारकर गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान गुना, करुप्पासामी और कार्तिक उर्फ कालीश्वरम के रूप में हुई है। इस कार्रवाई के दौरान एक हेड कॉन्स्टेबल घायल हो गए।

राजनीतिक बवाल — विपक्ष ने डीएमके सरकार पर साधा निशाना

घटना के बाद तमिलनाडु की राजनीति में हलचल मच गई है। एआईएडीएमके ने कोयंबटूर और अन्य जिलों में विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया है। वहीं भाजपा नेता के. अन्नामलाई ने सरकार को घेरते हुए कहा “यह घटना बेहद शर्मनाक है। डीएमके सरकार में महिलाओं की सुरक्षा पूरी तरह खतरे में है। अपराधियों को बचाया जा रहा है और पुलिस बल में भारी कमी है।”

टीवीके प्रमुख और अभिनेता विजय ने भी इस घटना पर गहरा दुख जताया और कहा “अन्ना यूनिवर्सिटी की घटना के जख्म अभी भरे भी नहीं थे कि कोयंबटूर में फिर एक छात्रा की अस्मिता लूटी गई। कानून व्यवस्था आखिर कहां है?”

पुलिस ने SIT गठित की, जांच जारी

राज्य पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) का गठन कर दिया है। टीम पीड़िता के बयान और फोरेंसिक साक्ष्यों के आधार पर विस्तृत जांच करेगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...
spot_imgspot_img