- कार की टक्कर से हवा में उछलकर दूर गिरे बाइक सवार
जनवाणी ब्यूरो |
शामली: मेरठ-करनाल हाइवे पर गांव काबडौत के पास अनियंत्रित कार और बाइक की आमने-सामने की भिड़ंत में दो लोगों की मौत हो गई। भिडंÞत इतनी जबरदस्त थी कि बाइक और कार के परखच्चे उड गए। जेसीबी से कार को सड़क किनारे खाई से निकाला जा सका।
वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शिनाख्त करते हुए मृतको के परिजनो को सूचना दी जिसके बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों ने कार्रवाई की मांग करते हुए कोतवाली में हंगामा भी किया। बाद में पुलिस ने तहरीर लेकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गुरुवार की दोपहर में मेरठ-करनाल हाइवे पर गांव काबडौत में कोल्हू के पास एक दर्दनाक हादसा हुआ।
जिसमें शामली की तरफ से जा रही कार और मेरठ की तरफ से आ रही बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई। कार की टक्कर लगने से बाइक सवार दो लोग सड़क पर काफी दूर जाकर गिरे थे। वहीं कार भी सड़क किनारे खाई में धंस गई। आरोपी सवार कार को वहीं छोड़कर फरार हो गए।
जबरदस्त भिड़ंत और तेज आवाज से कोल्हू पर काम करने वाले लोग वहां पहुंचे घटना की जानकारी पुलिस की दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सड़क पर पड़े घायलों को उठाया और शामली सीएचसी मेें भर्ती कराया लेकिन वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
शामली कोतवाली पुलिस ने मृतकों की शिनाख्त करते हुए परिजनों को सूचना दी। मृतकों में अशोक (38) पुत्र विजयपाल और उसके साथी जितेंद्र (43) पुत्र महिपाल निवासीगण गांव बिटावदा थाना बुढ़ाना जनपद मुजफ्फरनगर थे। पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया।
वहीं जानकारी मिलने पर परिजन शामली पहुंचे और शव देखकर उनमें कोहराम मच गया। परिजनों ने आरोपियों पर कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा किया। पुलिस ने किसी तरह समझाकर उन्हें शांत किया। पुलिस ने मृतकों के परिजनों की तरफ से तहरीर लेकर दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। उधर, क्षतिग्रस्त कार को जेसीबी मशीन से बाहर निकलवाया। पुलिस ने कार व बाइक को कब्जे में ले लिया है।
परिजनों के मुताबिक अशोक के हाथ में पिछले कई दिनों से लगातार दर्द की शिकायत थी जिसको लेकर वह परेशान था। अशोक के कहने पर उसका साथी जितेंद्र गुरुवार को बाइक से अशोक को शामली के एक नर्सिंग होम में लेकर आ रहा था।
बताया जाता है जब वह शहर कोतवाली क्षेत्र के काबडौत कोल्हू के निकट पहुंचे तो इसी दौरान सामने से आ रही अनियंत्रित कार सवारों ने उन्हें टक्कर मार दी जिससे बाइक व कार के परखच्चे उड़ गए और बाइक सवार दोनों लोग भी दूर जाकर गिरे थे।

