Thursday, March 26, 2026
- Advertisement -

गेटवे में किड्स कार्निवाल पर रंगारंग कार्यक्रम

  • जादूगर शो, पंजाब से आए कलाकारों ने पेश की प्रस्तुति, बच्चों ने घोडों व ऊंटों की सवारी की

जनवाणी संवाददाता |

बागपत: नगर के गेटवे इंटरनेशनल स्कूल में रविवार को पीटीएम के उपलक्ष्य में किड्स कार्निवाल का आयोजन किया गया। वहां बच्चों ने शानदार रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। साथ ही जादूगरों ने शो व पंजाब से आए कलाकारों ने भी शो प्रस्तुत किया और बच्चों ने घोडों व ऊंटों की सवारी की। वहीं लक्की ड्रा में एक स्पोटर्स साइकिल भेंट की।

नगर के गेटवे इंटरनेशनल स्कूल में रविवार को पीटीएम के उपलक्ष्य में किड्स कार्निवाल का शुभारंभ एडीएम अमित कुमार सिंह ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम होने से बच्चों का स्वार्गीण विकास एवं विद्यालय के प्रति उनकी उदासीनता समाप्त होती है।

30 8

प्रधानाचार्य अमित चौहान ने कहा कि कोरोना की बीमारी के चलते बच्चों की इस तरह की एक्टिविटीज वंचित थी। गेटवे स्कूल ने इस परिस्थति से उबारने व विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि कोविड बीमारी के चलते शिक्षा में जो क्षति हुई है उसको पूरा किया जाएगा।

स्कूल में तीन मंजिल से रस्सी के सहारे नीचे उतरना, रस्सी व बांस के पुल को पार करना, कमांडों नेट ब्रीज पर चढ़ना, तीरंदाजी आदि का आयोजन किया गया। वहां बच्चों के लिए ऊंट व घोडे भी मंगवाए गए थे और उनके ऊपर बैठकर आनंद लिया।

साथ ही वहां जादूगर द्वारा शो प्रस्तुत किए। बच्चों ने भी रंगारंग कार्यक्रम किए। इस मौके पर डा. कमलदीप जिेंदल, विश्वास चौधरी, सुनील प्रधान, डा. राजबल सिंह, कृष्णपाल सिंह, राजीव दीक्षित, सुधारस चौहान, संजय शर्मा, अजय राणा आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

पहली अप्रैल का पुरस्कार

वे सीधे-सादे थे और अक्ल के कच्चे थे। सदैव...

टीबी उन्मूलन में भारत की उल्लेखनीय प्रगति

हाल ही में जारी विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की...

गैस संकट पर न हो राजनीति

खाड़ी देशों में चल रहे तनाव का असर अब...

Scam: ईरान युद्ध के नाम पर चंदा ठगी, आईबी ने जारी किया अलर्ट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय की चेतावनी...
spot_imgspot_img