Saturday, February 21, 2026
- Advertisement -

कमिश्नर ने किया मिशन शक्ति के तहत महिला उद्यमियों को सम्मानित

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: आईआईए मेरठ चेप्टर की ओर से मिशन शक्ति के तहत मोहकमपुर आईआईए सभागार में आयोजित समारोह में कमिश्नर अनीता सी मेश्राम ने महिला उद्यमियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में डीएम के. बालाजी व सीडीओ ईशा दुहन के अलावा कई अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

संचालन आईआईए अध्यक्ष अनुराग अग्रवाल ने किया। उन्होंने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र में तीस फीसदी भागीदारी महिलाओं की है। महिला उद्यमियों को प्रोत्साहित करने के लिए आयोजन किया गया। जिनको सम्मानित किया गया उनमें मंजरी गुप्ता उषा फिल्टर, मीनाक्षी गुप्ता शारदा एक्सपोर्ट, उषा महाजन एसएम स्पोटस, निशा वर्मा कुलिनरी अकादमी, डा. आशा आनंद आईएनपीजी कालेज, छवि रस्तोगी मेडिको हर्ब्स, मीना माहेश्वरी, गीतिका गुप्ता पीजीएम इंटरनेशन स्कूल, शालू अग्रवाल, नूपुर गर्ग गर्ग भूषण एसोसिएट्स, लवि जैन लवि एंड कंपनी, शिवानी गुप्ता ओलंपिक जिपर, अमृता कुमार दयाल उर्वरक, साक्षी जैन पारस एंटरप्राइजेज, पूजा बत्रा ईसेंस डिजाइन सोल्यूशन, गरिमा अग्रवाल मल्टीमिक्स, रितिका सिंघल, मुगधा गुप्ता व स्टेशन इंटरनेशल से मोनिका कोहली शामिल रहीं।

अनीता सी मेश्राम ने कहा कि महिलाएं हमारे समाज का 50 फीसदी हिस्सा हैं और हर कार्य में वह पुरुषों के कंधे से कंधा मिलाकर कार्य कर रही हैं। उन्होंने महिला सशक्तीकरण की सरकारी योजनाओं की भी जानकारी दी। आईआईए की ओर से पंकज गुप्ता व अनुराग अग्रवाल ने इस मौके पर कमिश्नर, डीएम व सीडीओ को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम का संचालन अध्यक्ष अनुराग अग्रवाल व तनुज गुप्ता ने किया। इस मौके पर पंकज गुप्ता, अंकित सिंहल, राजीव अग्रवाल, सुमनेश अग्रवाल, विपिन कुमार, मधुर गुप्ता, संजीव मित्तल के अलावा नगर के अनेक गणमान्य नागरिक व आसपास के जनपदों से पहुंची औद्योगिक हस्तियां भी मौजूद रहीं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

LG मनोज सिन्हा ने कश्मीरी पंडितों की सम्मानजनक वापसी और आतंकवाद पर सख्त रुख का दोहराया वादा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा...

AI Impact Summit के दौरान यूथ कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, कई कार्यकर्ता हिरासत में

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राजधानी में आयोजित एआई इम्पैक्ट...

Rahul Gandhi: सुल्तानपुर कोर्ट में राहुल गांधी का बयान दर्ज, 9 मार्च को होगी अगली सुनवाई

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर...
spot_imgspot_img