Tuesday, March 24, 2026
- Advertisement -

कमिश्नर ने एनएचएआई के प्रोजेक्टस की समीक्षा की

  • दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे 31 दिसंबर तक पूरा हो

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: कमिश्नर अनीता सी मेश्राम ने एनएचएआई के सभी एक्सप्रेस-वे के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। इसमें मुख्य रूप से दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे की गहन समीक्षा की गई।

कमिश्नर ने राष्ट्रीय राजमार्ग 235 मेरठ-बुलंदशहर, राष्ट्रीय राजमार्ग 58 मेरठ-मुजफ्फरनगर, राष्ट्रीय राजमार्ग 119 मेरठ-नजीबाबाद, राष्ट्रीय राजमार्ग 334 मेरठ-बागपत और राष्ट्रीय राजमार्ग 709ए मेरठ-शामली सेक्शन और मेरठ-गढ़मुक्तेश्वर फोरलेन परियोजनाओ की प्रगति भी पर रखते हुए उनमें आ रही समस्याओं पर चर्चा करते हुए उनके शीघ्र समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए।

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे परियोजना को अब 31 दिसंबर 2020 तक पूर्ण किया जाना लक्षित है, इसके दृष्टिगत संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि प्रत्येक दशा में सौंपे गए कार्यों को समय से पूर्ण कराएं ताकि परियोजना को निर्धारित समय में पूर्ण किया जा सके। इसमें अब कोई विलंब न होने पाए।

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के परियोजना अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वह संबंधित जिला प्रशासन व डीएम से निरंतर संपर्क में रहे और किसी भी प्रकार की समस्या से उन्हें तत्काल अवगत कराएं।

यदि फिर भी समाधान न हो तो मंडल कार्यालय को अवगत कराया जाए, अनावश्यक रूप से किसी मामले को लंबित न रखा जाए। एनएच-235 मेरठ-बुलंदशहर की समीक्षा करते हुए पाया गया कि 61 किलोमीटर लंबे इस एक्सप्रेस-वे में वर्तमान में लगभग 250 मीटर लंबाई में कार्य अवशेष है।

परियोजना अधिकारी द्वारा बताया गया कि हापुड़ बाइपास के निकट पावर ग्रिड की लाइन ट्रांसफर ना होने के कारण ब्रिज का काम रुका है, इस संबंध में अधिकारियों को तत्काल लाइन शिफ्ट करने के लिए जिलाधिकारी व जिला प्रशासन के सहयोग से कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में नरमी, सोना ₹2,360 और चांदी ₹9,050 तक टूटी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...

Delhi Budget 2026: सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया ‘हरित बजट’, विकास और पर्यावरण में संतुलन पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार...

Share Market: शेयर बाजार में तेजी का रंग, सेंसेक्स 1,516 अंक उछला, निफ्टी 22,899 पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को...

LPG Rate Today: एलपीजी सिलिंडर के आज के रेट, सप्लाई संकट के बीच क्या बढ़ेंगे दाम?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में घरेलू और कमर्शियल...

Delhi Bomb Threat: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष को बम धमकी, CM और केंद्रीय नेताओं के नाम भी शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता...
spot_imgspot_img