Wednesday, April 1, 2026
- Advertisement -

करोड़ों रुपये लेकर फरार हो गया कमेटी संचालक

 

जनवाणी संवाददाता  |

गंगोह: लगभग बीस साल से कमेटियों का संचालन कर्ता निवेशकों के करोड़ों रूपए लेकर फरार हो गया। लाखों करोडों गंवाने वाले लोग अब उसके आवास व कार्यालय पर चक्कर काटते फिर रहे है।

Weekly Horoscope: क्या कहते है आपके सितारे साप्ताहिक राशिफल 15 मई से 21 मई 2022 तक || JANWANI

 

मामला पिछले कई दिनों से सोशल मीडिया में छाया हुआ है लेकिन किसी भी पीड़ित ने न तो पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और न ही कोई सामने आया है। बताया जा रहा है कि नगर के ही एक मौहल्ला निवासी आरोपी व्यक्ति के यहां प्रतिदिन मोटी रकम की कमेटी डाली जा रही थी।

जिसका भुगतान कमेटी छुडाने वाले को निर्धारित समय सीमा के अन्दर ही हो जाता था। कभी किसी को भुगतान में देरी न होने से उसकी बात बनी हुई थी। कमेटी डालने वालों में दुकानदार, ठेकेदार सहित तमाम लोग शामिल थे। कमेटी में अच्छा खासा मुनाफा मिलने और समय पर भुगतान मिलने से उसकी बेहतरीन इमेज बनी हुई थी। उसके एसी कार्यालय में उपभोक्ताओं की बेहतर आवभगत होती थी। मैनेजर व मुनीम कार्य संचलित करते थे।

उसके अचानक लापता हो जाने से उसके आॅफिस व घर पर ताला पडा है। इतनी बड़ी रकम डकार लिए जाने के बावजूद कोई भी पीड़ित शिकायत करने सामने नहीं आया। सीओ चंद्रपाल शर्मा का कहना है कि अभी तक कोई भी व्यक्ति ऐसी शिकायत लेकर नहीं आया, यदि कोई शिकायत होगी तो कार्रवाई कराई जाएगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

डीपफेक पूरी तरह नकारात्मक नहीं

हम उस युग में रह रहे हैं जिसे विशेषज्ञ...

बुनियादी शिक्षा को खोना सही नहीं

वी गर्ग विद्यार्थियों को अपनी रुचियों के अनुसार आगे बढ़ने...

लड़कियों को शिक्षित करने का महत्व

डॉ विजय गर्ग शिक्षा केवल एक मौलिक अधिकार नहीं...

कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना

एक सप्ताह बाद गुड़की घर पर आया। मैंने पूछा,...

अर्थव्यवस्था के लिए बढ़ सकतीं हैं मुश्किलें

अगर अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच संघर्ष चलता...
spot_imgspot_img