Monday, March 16, 2026
- Advertisement -

नारी सम्मान पर प्रतियोगिता का आयोजन

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे मिशन शक्ति के अन्तर्गत राष्ट्रीय सेवा योजना एवम् महिला प्रकोष्ठ के तत्वावधान में शुक्रवार को अंतरमहाविद्यालयी निबंध प्रतियोगिता शीर्षक नारी सम्मान का आयोजन किया गया।

प्रतियोगिता का संयोजन महिला प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ ममता सागर, राष्ट्रीय सेवा योजना प्रथम इकाई की कार्यक्रम अधिकारी डॉ स्वर्ण लता कदम के द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान चौ. चरण सिंह विजय सिंह पथिक महाविद्यालय छपरौली की आयुषी खोखर, शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला महाविद्यालय की छात्रा प्रेरणा नेहरा‌, द्वितीय स्थान राजकीय महिला महाविद्यालय कुरावली मैनपुरी की दीक्षा, शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला महाविद्यालय मेरठ की आंकांशा एवं तृतीय स्थान राजकीय महिला महाविद्यालय कोटा सहारनपुर की शबाना अंजुम ने प्राप्त किया।

वहीं, पारुल, आंचल, मिस्बाह ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। निर्णायक के रूप में डॉ लता कुमार एवं डॉ अमर ज्योति उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के पश्चात डॉ स्वर्ण लता कदम ने मिशन शक्ति में सुरक्षा शपथ दिलाई गई। विजयी छात्राओं को महाविद्यालय प्राचार्य डॉ दिनेश चंद्र ने बधाई दी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...
spot_imgspot_img