Thursday, May 21, 2026
- Advertisement -

न्यू ईयर ट्रिप को लेकर पासपोर्ट बनवाने की लगी होड़

  • जरूरी कागजातों के अभाव में प्रतिदिन एप्वाइंटमेंट से वंचित रह जाते हैं आवेदक

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: नए साल का जश्न विदेशों में मनाने वालों की संख्या कम नहीं है। मगर अब इसमें और भी इजाफा होने जा रहा हैं, जिसका उदाहरण आपको पासपोर्ट आॅफिस में देखने को मिल सकता है। इसको देखते हुए सप्ताह में पांच दिन खुलने वाला पासपोर्ट आॅफिस अब शनिवार को भी खुला करेगा। अभी फिलहाल रोज 30 से 40 लोग पासपोर्ट के आवेदन की स्थिति जानने के लिए कार्यालय में पहुंच रहे है। आने वाले समय में आवेदकों की संख्या में इजाफा होने का अनुमान लगाया जा रहा है।

पिछले दो साल कोरोना की वजह से नया साल हो या फिर कोई और त्यौहार सभी फीके रहे। मगर अब नया साल मनाने के लिए लोगों में उत्साह नजर आ रहा है। नए साल को लेकर तैयारियां शुरु हो चुकी है और लोगों ने पासपोर्ट बनवाने के लिए भी आवेदन करवाने शुरु कर दिए है। हर रोज आवेदकों की संख्या में इजाफा हो रहा है।

11 8

मेरठ कैंट स्थित प्रधान डाकघर परिसर में संचालित पीओपीएसके (पोस्ट आॅफिस पासपोर्ट सेवा केंद्र) इंचार्ज पवन शर्मा का कहना है कि आवेदन संख्या में तो हर रोज इजाफा हो रहा हैं, लेकिन प्रतिदिन आवेदक कागजातों के पूर्ण न होने के कारण एप्वाइंटमेंट से वंचित भी हो रहे हैं। आवेदन के बाद निर्धारित की गई एप्वाइंटमेंट डेट पर आवेदकों अपने जरूरी कागजातों में कमी के कारण वापस लौटना पड़ रहा है।

अब शनिवार को भी खुलेगा पासपोर्ट आॅफिस

प्रतीक्षा सूची कम करने के लिए पासपोर्ट कार्यालय शनिवार को भी खुला रहेगा। इस दिन 70 प्रतिशत कार्य तत्कालीन और 30 प्रतिशत कार्य सामान्य रूप से रहेंगे। इस दौरान सभी पोस्ट आॅफिस पासपोर्ट सेवा केंद्र पर सुविधाएं बंद रहेंगी। पासपोर्ट कार्यालय की ओर से जारी किया गया है कि आवेदक एक बार ही अपनी तारीख को पोस्टपोन कर सकता है।

बदली गई तारीख पर आवेदक नहीं पहुंचा तो उसे दोबारा मौका नहीं दिया जाएगा। बता दें कि कोविड के बाद से ही पासपोर्ट आॅफिस में वेटिंग काफी ज्यादा हो गई थी। दूसरी ओर कुछ देशों में विद्यार्थियों को दाखिले के लिए दो बार प्रक्रिया होती थी, जिसे बढ़ाकर अब तीन बार तक कर दिया गया है इसलिए पासपोर्ट आॅफिस में अचानक दबाव बढ़ गया है।

40 एप्वाइंटमेंट हर रोज लिए जा रहे

पासपोर्ट आॅफिस की ओर से सभी आवश्यक कागजातों के सत्यापन के लिए तैयार की गई सूची कार्यालय में चस्पा की गई है। यदि आवेदक अपने साथ सत्यापित किए जाने वाले सभी कागजातों को ध्यानपूर्वक लेकर पहुंचते हैं तो उन्हें एप्वाइंटमेंट री-इश्यू कराने की जरूरत नहीं पड़ती है। कागजातों के अभाव में आवेदकों को री-इश्यू कराना पड़ रहा है।

वर्तमान व्यवस्था में पासपोर्ट आफिस में पीसीसी (पुलिस क्लीयरिंग सर्टिफिकेट) के लिए 15 और पासपोर्ट के लिए 40 एप्वाइंटमेंट प्रतिदिन लिए जा रहे हैं। पासपोर्ट अधिकारियों ने एप्वाइंटमेंट मिलने पर सत्यापन के लिए जरूरी कागजातों के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

जिसमें एप्वाइंटमेंट डेट की स्क्रीन शाट या पीसीसी व पासपोर्ट के लिए आवेदक एप्वाइंटमेंट स्लिप या भेजे गए मैसेज का स्क्रीन शाट लेकर जरूर पहुंचे। इसके अलावा बैच नंबर और सीक्वेंस नंबर नोट कर सत्यापन के लिए अपने साथ जरूर लेकर आएं। पासपोर्ट आॅफिस पर अपनी एप्वाइंटमेंट डेट पर निर्धारित समय से 15 मिनट पहले पहुंचे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

PM Modi: विदेश यात्रा के बाद पीएम मोदी की सक्रियता, मंत्रिपरिषद की बैठक का करेंगे संचालन

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को...

Weather Update: उत्तर भारत में लू का कहर, शहरों में 45° सेल्सियस के पार तापमान

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: बुधवार को दिल्ली और उत्तर...
spot_imgspot_img