Sunday, March 22, 2026
- Advertisement -

महिला उत्पीड़न की शिकायतें प्राथमिकता से करें निस्तारित

  • राज्य महिला आयोग की सदस्या डा. प्रियम्वदा ने की सुनवाई

जनवाणी संवाददाता |

शामली: राज्य महिला आयोग की सदस्या डा. प्रियम्वदा तोमर ने कहा कि महिला उत्पीड़न सम्बंधित शिकायतों का प्राथमिकता पर निस्तारण करें। पीड़ित महिलाओं की शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।

गुरुवार को महिला उत्पीड़न की रोकथाम एवं त्वरित न्याय दिलाने के उद्देश्य से कलक्ट्रेट के सभागार में सदस्य राज्य महिला आयोग डा. प्रियम्वदा तोमर की अध्यक्षता में महिला जनसुनवाई बैठक का आयोजन किया गया। महिला जनसुनवाई के दौरान सदस्य राज्य महिला आयोग डा. प्रियम्वदा तोमर के समक्ष महिला उत्पीड़न से सम्बन्धित 09 शिकायतें प्राप्त हुई।

प्राप्त शिकायतों में से 04 शिकायतें सीओ कैराना, 04 शिकायतें महिला थाना प्रभारी एवं 01 शिकायत कांधला थाना को निस्तारण हेतु प्रेषित करते हुए निर्देश दिए कि महिलाओं की समस्याओं का त्वरित एवं गुणवत्ता परक निस्तारण किया जाए। महिला जन सुनवाई के दौरान उप जिलाधिकारी संदीप कुमार, सीओ कैराना विनोद कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी प्रसून राय, महिला थाना प्रभारी नीरज चौधरी, सहित वन स्टॉप सेंटर का स्टाफ मौजूद रहा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला उपभोक्ता जब भी कोई वस्तु या सेवा खरीदें,...

UP: केसी त्यागी का रालोद में स्वागत, पश्चिमी यूपी की राजनीति में आ सकते हैं नए मोड़

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: वरिष्ठ राजनेता किशन चंद (केसी) त्यागी...

कौन चला रहा है दुनिया?

प्रेरणा इतिहास में कभी-कभी कुछ ऐसा घटता है कि दुनिया...

Dhurandhar 2: अनुपम खेर ने ‘धुरंधर 2’ विवाद पर जताई नाराजगी, कहा- ‘ऐसे लोगों को शर्म आनी चाहिए’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img