- जिलाधिकारी ने खतौली तहसील में सुनी शिकायतें
- फरियादियों की समस्याओं का निस्तारण न करने पर दी कार्यवाही की चेतावनी
जनवाणी संवाददाता |
मुजफ्फरनगर: जिलाधिकारी चन्द्र भूषण सिंह तहसील खतौली तहसील में फारियादियों की शिकायतें सुनी। साथ ही कहा कि यह भी ध्यान रखा जाये कि एक ही प्रकार की समस्या के निस्तारण के लिए फरियादी को बार-बार न आना पडें। उन्होने कहा कि आईजीआरएस प्रणाली के माध्यम से प्राप्त शिकायतों का तत्काल निस्तारण कराया जायें। जिलाधिकारी चन्द्र भूषण सिंह ने शनिवार को तहसील खतौली में सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जन शिकायतों का निस्तारण किया।
उन्होने फरियादियों की शिकायतों को गम्भीरता के साथ सुना और उनका जल्द ही निस्तारण कराने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये। उन्होने कहा कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का अधिकारीगण संवेदनशील होकर तत्परता के साथ इनका निस्तारण करें। इसके अतिरिक्त चकबन्दी विभाग, शिक्षा विभाग, खाद्य आपूर्ति विभाग, कृषि विभाग, पीडब्ल्यूडी, पुलिस, समाज कल्याण विभाग, वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन आदि विभागों की समस्याओं पर जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि एक सप्ताह के अन्दर शिकायतों का निस्तारण सुनिश्चित कराया जाये।
आज सम्पूर्ण समाधान दिवस खतौली में कुल 25 शिकायतें प्राप्त हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि शिकायते लंबित न रखी जाये और शिकायत प्राप्त होते ही उनके निस्तारण की कार्यवाही प्राथमिकता पर संचालित की जाये। उन्होने कहा कि शिकायतों का निस्तारण गुणवत्ता परक ढंग से कराया जाये। इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिये कि जन सामान्य के कल्याणार्थ संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगो को दिया जाना सुनिश्चित किया जाये। उन्होने कहा कि जन सामान्य को मूलभूत सुविधायें प्रदान की जाये।
तहसील जानसठ मे अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) आलोक कुमार ने भी समय से पहुच कर फरियादियो की शिकायतो को सुना जिसमे कुल 29 शिकायते प्राप्त हुई ओर मौके पर एक शिकायत का निस्तारण किया गया। तहसील सदर मे मुख्य विकास अधिकारी आलोक यादव ने भी समय से पहुच कर फरियादियो की शिकायतो को सुना जिसम कुल 32 शिकायते प्राप्त हुई तथा मौके पर 3 शिकायतो का निस्तारण किया। तहसील बुढाना में अपर जिलाधिकारी अमित सिंह ने भी समय से पहुच कर फरियादियो की शिकायतो को सुना जिसम कुल 18 शिकायते प्राप्त हुई।

