- गॉडविन ग्रुप के निदेशक जितेन्द्र बाजवा ने परिजनों से मिलकर बांटा दु:ख
जनवाणी संवाददाता |
मुजफ्फरनगर: प्रमुख समाजसेवी धमेन्द्र वत्स का देर हृदयगति रूकने से निधन हो गया। जैसे ही धमेन्द्र वत्स के निधन का समाचार लोगों को लगा तो उनके घर पर सांत्वना देने वालों का तांता लग गया। राजनीतिक दलों के नेता व समाजसेवियों ने उनके दाह संस्कार में शामिल होकर परिजनों को सांत्वना दी।
शनिवार की देर रात धमेन्द्र वत्स का उनके गांधी कॉलोनी स्थित आवास पर हृदयगति रूकने से निधन हो गया। रविवार को भोपा रोड स्थित श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। मुखाग्नि उनके पुत्र यतीश वत्स ने दी। गॉडविन ग्रुप के निदेशक जितेन्द्र सिंह बाजवा ने मृतक के परिवार को सांत्वना देते हुए उनका दु:ख बांटा।
अंतिम यात्रा में केन्द्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान, प्रदेश के कौशल विकास एवं व्यववसायिक शिक्षा मंत्री कपिलदेव अग्रवाल, अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य सरदार सुखदर्शन सिंह बेदी, उद्योगपति भीम सैन कंसल, मयंक बिन्दल, टीएस ट्रासपोर्ट के निदेशक सतपाल सिंह मान, संजय अग्रवाल, हरेन्द्र शमा, राजेश पाराशर, कुलदीप गोयल, नितिन बंसल, डाक्टर अखिल तगड़ा, सभासद प्रेमी छाबड़ा, अमित महेन्दू सहित पंजाबी समाज से जुड़े गणमान्य लोग मौजूद रहे।

