Saturday, March 7, 2026
- Advertisement -

सूरत कोर्ट में आज पेश हो सकते हैं कांग्रेस नेता राहुल गांधी

 जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: मोदी सरनेम मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की आज यानी शुक्रवार को सूरत कोर्ट में पेशी है। अप्रैल 2019 में की गई विवादित टिप्पणी पर मानहानि मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एएन दवे  ने उन्हें तलब किया है। इससे पहले राहुल गांधी  24 जून को कोर्ट में पेश हुए थे। इस दौरान दो गवाहों के बयान दर्ज किए गए गए थे।

इससे पहले इस मामले में अक्तूबर 2019 में हुई सुनवाई के दौरान राहुल गंधी ने अदालत में अपना जुर्म स्वीकार करने से इनकार कर दिया था। राहुल गांधी के वकील किरीट पानवाला का कहना है कि वह दोपहर तीन बजे से शाम छह बजे तक कोर्ट में पेश हो सकते हैं।

 पुरनेश मोदी ने दर्ज कराया था केस

राहुल गांधी की ओर से चुनाव प्रचार के दौरान मोदी सरनेम वालों को चोर कहकर संबोधित करने वाली आप्पतिजनक टिप्प्णी पर गुजरात में भाजपा विधायक पुरनेश मोदी द्वारा मामला दर्ज कराया गया था। इस मामले में पहले भी कई बार सुनवाई हो चुकी है। पुरनेश मोदी वर्तमान में गुजरात सरकार में मंत्री हैं। भूपेंद्र पटेल सरकार में उनके पास सड़क एवं भवन, परिवहन, नागरिक उड्डयन और पर्यटन तथा तीर्थ विकास विभाग का प्रभार है।

क्या कहा था राहुल गांधी ने 

कर्नाटक में लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने 13 अप्रैल 2019 को विवादित टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा था कि सभी चोरों का सरनेम मोदी ही क्यों होता है? नीरव मोदी, ललित मोदी, नरेंद्र मोदी इन सभी का सरनेम कॉमन क्यों है। इस मामले में कोर्ट ने पिछली सुनवाई में तत्कालीन निर्वाचन अधिकारी और भाषण रिकॉर्ड करने वाले निर्वाचन आयोग के वीडियो रिकॉर्डर के बयान दर्ज करवाए थे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भ्रष्ट सिस्टम के खिलाफ आवाज है ‘सूबेदार’

अस्सी-नब्बे के दशक में बॉलीवुड में अन्याय और भ्रष्ट...

यूं ही नहीं हैं शाहरुख खान ‘किंग’

रजनीकांत स्टारर फिल्म 'जेलर' (2023) को बहुत पसंद किया...

बिहार, बिहार ही रहेगा रेल तो संभालो

जब रेल पटरी से उतरने लगे तो चिंता होना...

जंगल सिर्फ पेड़ नहीं एक जीवित तंत्र है

वृक्षारोपण और प्राकृतिक वन के बीच पारिस्थितिक अंतर को...

अपने-अपने ‘एपस्टीन

इस साल की शुरुआत में उछली ‘ज्येफ्री एपस्टीन फाइल्स’...
spot_imgspot_img