Sunday, March 29, 2026
- Advertisement -

मोदी सरकार के खिलाफ कांग्रेस पार्टी ने किया पूरे प्रदेश में प्रदर्शन

  • भ्रष्टाचार की लूट में शामिल है भारतीय जनता पार्टी इसीलिए अपनी कमियों को छिपाने के लिए विपक्ष और राहुल गांधी की आवाज को दबाना चाहती है: नकुल दुबे

  • भ्रष्टाचार और तानाशाही के खिलाफ आवाज न रुकी है न रुकेगी: राजेश तिवारी

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ: भाजपा सरकार के संरक्षण में जनता के पैसे की लूट का भ्रष्टाचार और आर्थिक अपराध के खिलाफ आवाज उठाने पर राहुल गांधी जी को भाजपा की केंद्र की मोदी सरकार के द्वारा षड्यंत्र के तहत फंसाने के विरोध में आज पूरे प्रदेश में कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया और विपक्ष के खिलाफ सरकार की तानाशाही के विरोध में आवाज और बुलंद रखे जाने की
बात कही।

लखनऊ में विरोध प्रदर्शन में उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष नकुल दुबे ने कहा की बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है सत्ता में बैठे तानाशाह आज भ्रष्टाचार की आवाज खिलाफ उठाने पर षड्यंत्र कर रहे हैं और विपक्ष के नेताओं खासतौर से राहुल गांधी जी को निशाना बना रहे हैं, इससे ज्यादा घटिया क्या हो सकता है।

109

प्रदर्शन में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कार्रवाई देश के पैसों के लुटेरों के खिलाफ करनी थी और कार्रवाई कर रहे हैं उस लूट के खिलाफ आवाज उठाने वाले नेता राहुल गांधी पर, लोकतंत्र में सारी मर्यादा है।

आचरण ताक पर रखकर भाजपा इस कदर तानाशाही पर उतारू है जनता के पैसे को अपने मित्र मेहुल चौकसी , नीरव मोदी को लुटा कर विपक्ष की आवाज बंद कर रही है आज कार्रवाई तो उन लुटेरों के खिलाफ होनी चाहिए थी जिन्होंने जनता का धन लूटा, उन पर होनी चाहिए थे जो सत्ता में बैठकर जनता का पैसा लूटवा रहे हैं, लेकिन देश आज देख रहा है आज कार्यवाही उन पर की जा रही है जो इस भ्रष्टाचार को समाप्त करने के लिए लगातार आवाज उठा रहे हैं।

मीडिया संयोजक अंशू अवस्थी ने कहा कि प्रधानमंत्री सहित पूरी भारतीय जनता पार्टी अपने दिमाग से यह निकाल दे कि इस तरीके की षड्यंत्रों से हम डर जाएंगे ,बिल्कुल नहीं, भाजपा की सुनियोजित जनता के पैसे को लूट के खिलाफ हम सब अपने नेता आदरणीय राहुल गांधी जी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं भाजपा सरकार को इस लूट का हिसाब किताब देना पड़ेगा,आने वाले समय में देश इस हिसाब किताब भाजपा सरकार से करेगा।

पूरे प्रदेश में हुए प्रदर्शन में लखनऊ में प्रांतीय अध्यक्ष नकुल दुबे, अमेठी में राष्ट्रीय सचिव राजेश तिवारी, महासचिव विवेकानंद पाठक, झांसी में पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य, शाहजहांपुर में जिला अध्यक्ष रजनीश गुप्ता, के नेतृत्व में प्रदर्शन हुआ।

प्रदेश मुख्यालय लखनऊ में हुए प्रदर्शन में प्रमुख रूप से प्रांतीय अध्यक्ष नकुल दुबे, कोषाध्यक्ष शिव पाण्डेय, प्रशासन प्रभारी दिनेश सिंह, शाहनवाज आलम, संगठन सचिन अनिल यादव, लखनऊ जिला अध्यक्ष वेद प्रकाश त्रिपाठी, सेवादल प्रदेश संगठक प्रमोद पांडेय, शैलेंद्र तिवारी बबलू विशाल राजपूत, भुवनेश वीरेन्द्र मदान, मीडिया संयोजक अशोक सिंह, पंकज तिवा सहित सैकड़ो कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Kerala Elections: पीएम मोदी ने केरल में किया शंखनाद, पलक्कड़ रैली के बाद त्रिशूर रोड शो की तैयारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज, रविवार...

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...
spot_imgspot_img