Wednesday, May 27, 2026
- Advertisement -

प्रदेशभर में सपा ने मनाया डॉ0 राममनोहर लोहिया की 113वीं जयंती

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ: समाजवादी पार्टी की ओर से आज राजधानी लखनऊ सहित प्रदेश के सभी जनपदों में समाजवादी नेता एवं विचारक डॉ0 राममनोहर लोहिया की 113वीं जयंती सादगी से मनाई गई।

राजधानी लखनऊ में लोहिया पार्क, गोमती नगर में मुख्य कार्यक्रम हुआ जिसमें समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने डॉ0 राममनोहर लोहिया की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता विरोधी दल अखिलेश यादव ने लोहिया पार्क में आयोजित कार्यक्रम में अपने सम्बोधन में कहा कि देश में खुशहाली समाजवादी रास्ते से ही आएगी।

देश और समाज की समस्याओं का समाधान समाजवादी रास्ते से ही हो सकता है। डॉ0 राममनोहर लोहिया ने गैर-बराबरी के खिलाफ लड़ाई लड़ी, लोगों को जागरूक किया।

अखिलेश यादव ने कहा कि हम सभी लोग डॉ0 राममनोहर लोहिया की याद कर रहे हैं। उनके साथ हम भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरू को भी याद करते हैं जिनका आज शहीद दिवस भी है।

107

यादव ने कहा कि डॉ0 राममनोहर लोहिया ने समाजवादी आंदोलन को आगे बढ़ाया। उन्होंने कहा कि पूंजीवादी लोग एक तरफ जहां पूंजीवादी व्यवस्था को आगे बढ़ाना चाहते हैं, वहीं समाज में गरीब-अमीर के बीच खाई बढ़ रही हैं।

ऐसे में समाजवादी आंदोलन की सबसे ज्यादा जरूरत है। डॉ0 राममनोहर लोहिया के बताए रास्ते पर चलकर नेताजी मुलायम सिंह यादव ने समाजवादी आंदोलन को आगे बढ़ाया। समाजवादी व्यवस्था, सम्पन्नता और बराबरी के रास्ते पर ले जाती है।
अखिलेश यादव ने कहा कि उर्दू प्रेम की भाषा है।

उर्दू भाईचारे की भाषा है। उर्दू भारतीय भाषा है। उर्दू ने गंगा जमुनी तहजीब और मिली जुली संस्कृति को बढ़ावा दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने समाज में नफ़रत का जह़र फैलाया है। लोगों को खास कर मुसलमान भाइयों को अपमानित किया है। भाजपा से कोई उम्मीद नहीं है। भाजपा उर्दू की बात 2024 में वोट लेने के लिए कर रही है।

यादव ने कहा कि भाजपा की केन्द्र और प्रदेश सरकार ने मिलकर 17 बजट प्रस्तुत किये है, जनता आज भी महंगाई और बेरोजगारी से परेशान है। किसान की आय दोगुनी नहीं हुई। आलू, गेहूं, सरसों किसान आज बर्बाद हो गया है। भाजपा ने इनकी कोई मदद नहीं की है।

भाजपा सरकार ने गन्ना की कीमत नहीं बढ़ाई। गन्ना किसानों के बकाये का भुगतान नहीं किया है। नौजवानों को नौकरी रोजगार नहीं मिल रहा है। भाजपा आरक्षण को खत्म कर रही है। भाजपा सरकार निजीकरण कर सरकारी नौकरियां समाप्त कर रही है।

विधायक रविदास मेहरोत्रा ने डॉ0 राममनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान लखनऊ में स्थापित मूर्ति पर माल्यार्पण कर नमन किया।

डॉ0 राममनोहर लोहिया की जंयती के अवसर पर नरेश उत्तम पटेल, अवधेश प्रसाद आदि सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने नमन कर श्रद्धासुमन अर्पित किये।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

एआई पर बदला सैम ऑल्टमैन का नजरिया, बोले- इंसानों की जगह लेना आसान नहीं

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: ओपनएआई के सीईओ सैम ऑल्टमैन...
spot_imgspot_img