Friday, March 20, 2026
- Advertisement -

राहुल गांधी के बाद अब कांग्रेस पार्टी का भी ट्विटर अकाउंट लॉक

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी समेत कई नेताओं के अकाउंट के बाद अब कांग्रेस पार्टी का ट्विटर अकाउंट भी लॉक हो गया है। गुरुवार को कांग्रेस ने दावा करते हुए कहा कि उनका ट्विटर अकाउंट लॉक कर दिया गया है, लेकिन हम अपनी लड़ाई जारी रखेंगे।

कांग्रेस ने कहा कि जब हमारे नेताओं को जेलों में बंद कर दिया गया, हम तब नहीं डरे तो अब ट्विटर अकाउंट बंद करने से क्या ख़ाक डरेंगे। हम कांग्रेस हैं, जनता का संदेश है, हम लड़ेंगे, लड़ते रहेंगे। अगर दुष्कर्म पीड़िता बच्ची को न्याय दिलाने के लिए आवाज उठाना अपराध है, तो ये अपराध हम सौ बार करेंगे। जय हिंद…सत्यमेव जयते।

राहुल गांधी का भी ट्विटर अकाउंट हुआ था लॉक

इससे पहले राहुल गांधी ने दिल्ली में एक नौ साल की बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म फिर हत्या के मामले में उसके परिवार से मुलाकात की थी और इसके कुछ देर बाद ही राहुल गांधी ने इस मुलाकात की तस्वीर ट्विटर पर साझा की थी। राहुल गांधी के ट्वीट के खिलाफ राष्ट्रीय बाल आयोग की शिकायत के बाद ट्विटर ने न केवल राहुल गांधी का ट्वीट हटा दिया बल्कि उनके अकाउंट पर अस्थाई रोक भी लगा दी। ट्विटर के जरिए रोजाना मोदी सरकार पर हमला करने वाले राहुल गांधी पाबंदी के कारण दो दिन से ट्वीट नहीं कर पाए।

इन कांग्रेस नेताओं के भी ट्विटर अकाउंट हुए थे लॉक

राहुल गांधी के अलावा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के महासचिव और पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय माकन, लोकसभा में पार्टी के सचेतक मनिकम टैगोर, असम प्रभारी और पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह और महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुष्मिता देव के ट्विटर अकाउंट लॉक कर दिए गए थे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

अब घबराने का समय आ गया है

हमारे देश में जनता के घबराने का असली कारण...

विनाश के बीच लुप्त होतीं संवेदनाएं

जब विज्ञान, तकनीक और वैश्वीकरण के सहारे मानव सभ्यता...

ऊर्जा संकट से इकोनॉमी पर दबाव

वैश्विक अर्थव्यवस्था में जब भी ऊर्जा संकट गहराता है,...

Navratri Fasting Rules: नौ दिन के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, सेहत हो सकती है खराब

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति सम्मान

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: चमनलाल महाविद्यालय में आयोजित 7वें उत्तराखण्ड...
spot_imgspot_img