Friday, March 20, 2026
- Advertisement -

कांग्रेसियों ने अतिक्रमण हटाओ अभियान के विरोध में धरन दिया

जनवाणी ब्यूरो |

रुड़की: कांग्रेसियों ने सोमवार को विभिन्न मांगों को लेकर तहसील स्थित ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कार्यालय पर धरना दिया। कांग्रेसियों ने रुड़की में मनमर्जी से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाने, अतिक्रमण चिन्हीकरण में लापरवाही समेत स्ट्रीट वेंडिंग ऐक्ट का पालन करने और ट्रैफिक सिग्नल लाइट शुरू करने की मांग को लेकर ज्ञापन दिया। प्रशासन से जल्द समस्या के समाधान की मांग की है।

धरनास्थल में प्रदेश कांग्रेस ओबीसी विभाग के अध्यक्ष आशीष सैनी ने कहा कि सरकार नियम व कानून की आड़ लेकर जहां एक ओर जनता का उत्पीड़न करने को उतारू है, वहीं दूसरी ओर अतिक्रमणकारियों को सरकार के दबाव में छोड़ा जा रहा है। छोटे-छोटे अतिक्रमण हटाकर प्रशासन अभियान चला रहा है। बड़े अतिक्रमण करने वालों को छोड़ा जा रहा है। प्रशासनिक स्तर पर इस प्रकार की लापरवाही से यातायात की समस्या को बढ़ा दिया है।

किसान कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष करमजीत सिंह खोकर ने कहा कि अतिक्रमण हटाओ अभियान के लिए अतिक्रमण का चिन्हीकरण, स्ट्रीट वेंडिग ऐक्ट को लागू करना, ट्रैफिक सिग्नल लाइट का संचालन के लिए समय सीमा का पालन करना चाहिए। अतिक्रमण हटाओ अभियान में कांग्रेसी नेताओं के सुझाव के लिए भी प्रशासन को संयुक्त बैठक बुलानी चाहिए।

ओबीसी विभाग के जिलाध्यक्ष मौ. मुब्श्शीर ने जाम का मुद्दा उठाते हुए कहा कि साप्ताहिक बाजार के लिए पार्किंग एवं ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर समुचित व्यवस्था बनाए जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि शहर में जाम की समस्या बनी रहती है। रामपुर चुंगी जाने वाली सड़क पर हर समय जाम लगा रहता है। प्रशासन को ऐसी व्यवस्था बनानी चाहिए जिससे लोगों को जाम से राहत मिल सके।

इसके बाद तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें समस्या के समाधान की मांग की। इस दौरान संजय गुड्डू, गौरव ठाकुर, एहसान, रितु कंडियाल, शैलेन्द्र सिंह, शकील अहमद, जाकिर हुसैन, सुशील कश्यप दीपक वर्मा, सुशील कश्यप, सरवर सागर,. जसविंदर सिंह, अजमल खान, राव अशफाक आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

अब घबराने का समय आ गया है

हमारे देश में जनता के घबराने का असली कारण...

विनाश के बीच लुप्त होतीं संवेदनाएं

जब विज्ञान, तकनीक और वैश्वीकरण के सहारे मानव सभ्यता...

ऊर्जा संकट से इकोनॉमी पर दबाव

वैश्विक अर्थव्यवस्था में जब भी ऊर्जा संकट गहराता है,...

Navratri Fasting Rules: नौ दिन के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, सेहत हो सकती है खराब

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति सम्मान

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: चमनलाल महाविद्यालय में आयोजित 7वें उत्तराखण्ड...
spot_imgspot_img