Monday, March 23, 2026
- Advertisement -

डीजल-पेट्रोल के दामों के विरोध में कांग्रेसियों का हल्ला बोल

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: सोमवार को युवा कांग्रेस के जिलााध्यक्ष अंकुर मलिक और जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष दीपक सैनी के नेतृत्व में कांग्रेसी हल्ला बोल के बैनर पोस्टर लेकर कलक्ट्रेट पर पहुंचे। यहां उन्होंने प्रदर्शन करते हुए देश में डीजल और पेट्रोल के दामों में अप्रत्याशित मूल्य वृद्धि पर विरोध पर रोज जताते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। फिर, जिलाधिकारी के माध्यम से एक ज्ञापन राष्ट्रपति को भेजा।

डीएम को सौंपे ज्ञापन में डीजल-पेट्रोल के दामों में वृद्धि पर लगाम लगाएगी जाने की मांग की गई है। चार सूत्रीय ज्ञापन में कहा गया कि भाजपा ने मई 2014 में जब से सत्ता संभाली तब पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क 9 रुपये 20 पैसे प्रति लीटर और डीजल पर 3 रुपये 40 पैसे प्रति लीटर था।

पिछले 6 सालों में केंद्र की भाजपा सरकार ने पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क में 23 रुपये 78 पैसे प्रति लीटर और डीजल पर उत्पाद शुल्क में 28 रुपये 37 पैसे प्रति लीटर की अतिरिक्त बढ़ोतरी कर दी है जिसके चलते 6 सालों में डीजल के उत्पाद में 820 प्रतिशत तथा पेट्रोल के उत्पादन में 258 की वृद्धि हुई है।

कांग्रेसियों ने ज्ञापन के माध्यम से उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था को ध्वस्त होने का दावा करते हुए कहा कि कानपुर में दिनदहाड़े आठ पुलिसकर्मियों की हत्या प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठा रही है। साथ ही, लाकडाउन के दौरान रुके हुए गरीब व मध्यम वर्ग के घरों व दुकानों के बिजली के बिल भी माफ किए जाएं।

लॉकडाउन के दुकानों के भी पूरे बिजली के बिल बनाए गए हैं जो दुकानदारों का खुला शोषण है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा लाकडाउन के दौरान संपत्ति मालिकों से किरायेदारों से किराया न लेने के लिए कहा जाता है लेकिन स्वयं के द्वारा लॉकडाउन में दुकानों व घरों के बिजली के बिल भेजकर अनैतिक कार्य किया जा रहा है।

प्रदर्शनकारियों में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक सैनी, जिला युवा कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अंकुर मलिक, पवन तरार, शहर अध्यक्ष अनुज गौतम, धीरज उपाध्याय, शुभम राणा, प्रशांत चौधरी, इरफान मलिक, अशित देशवाल, वीशु राजा, पुष्प चौधरी, अखिल ठाकुर, चीनू चौधरी, कार्तिक तोमर, निन्ना अंसारी, राजपाल पवार, आरिफ एडवोकेट आदि शामिल रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला उपभोक्ता जब भी कोई वस्तु या सेवा खरीदें,...

UP: केसी त्यागी का रालोद में स्वागत, पश्चिमी यूपी की राजनीति में आ सकते हैं नए मोड़

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: वरिष्ठ राजनेता किशन चंद (केसी) त्यागी...

कौन चला रहा है दुनिया?

प्रेरणा इतिहास में कभी-कभी कुछ ऐसा घटता है कि दुनिया...

Dhurandhar 2: अनुपम खेर ने ‘धुरंधर 2’ विवाद पर जताई नाराजगी, कहा- ‘ऐसे लोगों को शर्म आनी चाहिए’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img