जनवाणी संवाददाता |
कैराना: बांदा जिले में मस्जिद में कट्टरपंथियों द्वारा तोड़फोड़ के विरोध में कांगे्रसियों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपकर प्रकरण में कार्यवाही की मांग की है।
सोमवार को कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के जिला चेयरमैन नफीस अली के नेतृत्व में तहसील मुख्यालय पर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम कैराना शिव प्रकाश यादव सौंपा गया। ज्ञापन में बताया गया कि बांदा जिले में प्रशासन की अनुमति के बाद मस्जिद के गेट का जीर्णोद्धार किया जा रहा था, जिसमें कट्टरपंथियों द्वारा तोड़फोड़ की गई और कार्य को रोक दिया गया।
ज्ञापन में बताया कि घटना के दौरान कुछ पुलिसकर्मी भी वहां मौजूद थे। घटना से मुस्लिम समाज के लोगों की भावनाएं आहत हुई है। उन्होंने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

