जनवाणी ब्यूरो |
हरिद्वार: हरिद्वार के बहादराबाद थाना क्षेत्र स्थित पतंजलि योगपीठ के बाहर बाबा रामदेव के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले यूथ कांग्रेस के लिए मुश्किलें बढ़ सकती है।
प्रदर्शन करने वाले कई लोगों के खिलाफ बहादराबाद थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। शुक्रवार सुबह आईएमए के समर्थन में योग गुरु बाबा रामदेव के खिलाफ विरोध जताने यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता पतंजलि योगपीठ पहुंचे थे।
इस दौरान मौके पर भारी पुलिस बल भी मौजूद था। कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस बल के बीच हल्की नोकझोंक भी हुई। प्रदर्शन में यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर समेत कई कार्यकर्ता शामिल हुए थे।
वही शाम को कोविड कर्फ्यू का उल्लंघन करने के आरोप में पुलिस द्वारा मुकदमे की कार्यवाही की गई है।
थाना प्रभारी संजीव थपलियाल ने बताया कि प्रदर्शन करने वाले लोगो के खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

