जनवाणी संवाददाता |
ऊन/शामली: कांग्रेस के ग्रामीण क्षेत्रों में चल रहे संगठन सृजन अभियान के तहत रविवार को जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने ऊन ब्लॉक में ग्रामीणों से जनसम्पर्क किया। जिसमें ग्रामीणों को कांग्रेस की नीतियों से अवगत कराया गया।
रविवार को जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा ने दर्जनों कार्यकर्ताओं को साथ लेकर ऊन ब्लॉक के अनेक गांवों में जनसम्पर्क किया। जहां उन्होंने भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव व उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी प्रियंका गांधी व उत्तर प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के निर्देश पर प्रदेश भर में पार्टी द्वारा चलाये जा रहे संगठन सर्जन अभियान व बूथ गठन कार्यक्रम के अंतर्गत कांग्रेस की नीतियों से अवगत कराया।
इस दौरान उन्होने चौसाना, खोडसमा, बिडौली, दरगाहपुर, नोनागंली आदि में जनसम्पर्क करते हुए कांग्रेस के साथ जुड़ने का आह्वान किया। ओमप्रकाश शर्मा ने कहा कि संगठन सृजन अभियान व बूथ गठन कार्यक्रम के अंतर्गत प्रदेश के हर जिले में चलाया जा रहा। इस मौके पर बाबू खान, योगेश भारद्वाज, विक्रम सिंह, अविनाश शर्मा, प्रधुम्न चौधरी, यशपाल सिंह कश्यप, मीना उपाध्याय, योगेश गौतम, मुकेशपाल आदि मौजूद रहे।

