- एसटी तिराहा स्थित राजीव गांधी की प्रतिमा पर धरना
- जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
जनवाणी संवाददाता |
शामली: सोमवार को पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार, कांग्रेसी जिलाध्यक्ष दीपक सैनी के नेतृत्व में नगर के एसटी तिराह पर पहुंचें। उसके बाद यहां सत्याग्रह की घोषणा करते हुए धरने पर बैठ गए। इसी बीच धरनास्थल पर पहुंचें एसडीएम शामली ब्रजेश कुमार सिंह को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से बताया गया कि अग्निपथ योजना में युवाओं के भविष्य के साथ बिल्कुल भी इंसाफ नहीं होता दिखाई देता है।
इस योजना को लागू किये जाने से सीमाओं की सुरक्षा भी प्रभावित हो सकती है। धरने पर बैठने वालों में जिलाध्यक्ष दीपक सैनी,अय्यूब जंग, अश्वनी शर्मा, राजेश कश्यप, प्रवीण तरार,निर्भय सिंह, अखलाक पंजीठ, प्रवेश मलिक, गय्यूर, चांद मिया, अरविंद झंझोट, प्रमोद कश्यप, आदिल अली, अनिल शर्मा, राहुल शर्मा, राजेंद्र, गोल्डी, शुभम शर्मा आदि शामिल रहे।

