जनवाणी ब्यूरो |
बिनौली: किसान की कम हुई कृषि भूमि को पूरा करने के लिये बरनावा में चकबंदी अधिकारियों व पुलिस प्रशाशन ने पहुचंकर पैमाइस की। बरनावा गांव के जंगल में बरनावा निवासी आलोक त्यागी को वर्ष 2014 में चकबंदी परिक्रिया के दौरान चक नम्बर 120 में दो हेक्टयर कृषि भूमि आवंटित की गई थी।

उक्त भूमि पर पर दलित समाज के लोगों का कब्जा था। उच्चतम न्यायालय इलाहाबाद के आदेश पर बीते वर्ष 26 नवम्बर को चकबंदी अधिकारियों ने भूमि को कब्जा मुक्त करा उन्हें सुपुर्द किया था।

किसान आलोक त्यागी ने कहा कि आवंटित हुई भूमि में उनकी करीब 2000 मीटर कम निकली इसके लिये उन्होंने फिर से उच्चतम न्यायालय इलाहाबाद की शरण ली। उच्चतम न्यायालय के निर्देश व डीडीसी बागपत के आदेश पर गुरुवार को एसीईओ चकबंदी मोहम्द अब्दुल्ला, चकबंदीकर्ता मुकेश कुमार, लेखपाल मनजीत शर्मा, राजेन्द्र कुमार, भारी पुलिस फोर्स को साथ लेकर बरनावा में किसान आलोक त्यागी की भूमि को पूरा करने के लिये नापतौल शरू की।

