Wednesday, March 25, 2026
- Advertisement -

सिपाही भर्ती पेपर लीक मामला 2024, अभ्यर्थियों ने दोबारा परीक्षा कराने की उठाई मांग

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ: आज शुक्रवार को सिपाही भर्ती परीक्षा में पेपर लीक का आरोप लगाते हुए बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने ईको गार्डेन में प्रदर्शन किया। उन्होंने भर्ती बोर्ड के खिलाफ नारेबाजी करते हुए फिर से परीक्षा कराने की मांग की है। प्रदर्शन स्थल पर पीएसी समेत भारी पुलिस बल मौजूद रहा।

इसके पहले उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने लिखित परीक्षा के प्रश्न पत्र लीक होने के संबंध में अभ्यर्थियों से प्रमाण देने को कहा है। इस संबंध में अभ्यर्थी प्रमाणों एवं साक्ष्यों सहित अपना प्रत्यावेदन शुक्रवार शाम छह बजे तक बोर्ड की ई-मेल आईडी पर भेज सकते हैं, जिसका परीक्षण करने के बाद अभ्यर्थियों के हित में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बता दें कि परीक्षा में प्रश्न पत्र लीक होने के दावों और अन्य त्रुटियों की जांच के लिए एडीजी/सदस्य सचिव की अध्यक्षता में आंतरिक जांच समिति का गठन भी किया जा चुका है।

बोर्ड के अपर सचिव भर्ती द्वारा जारी सूचना के मुताबिक विगत 17 और 18 फरवरी को चार पालियों में हुई लिखित परीक्षा के संबंध में विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म और अखबारों में कुछ प्रश्न पत्रों के संबंध में सूचनाएं वायरल होने की खबरें प्रकाशित हुई थी।

इस बारे में अभ्यर्थियों द्वारा विभिन्न जिलों में प्रत्यावेदन प्रस्तुत किए जा रहे हैं। बोर्ड ने इस बारे में अभ्यर्थियों और सर्वसाधारण को सूचित किया है कि यदि इस विषय में वह कोई प्रत्यावेदन प्रस्तुत करना चाहते हैं, तो सुसंगत प्रमाणों एवं साक्ष्यों के साथ अपना प्रत्यावेदन जिसमें नाम, पता, मोबाइल नंबर एवं आधार कार्ड अंकित हो, उसे शुक्रवार शाम तक बोर्ड को भेज सकते हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में नरमी, सोना ₹2,360 और चांदी ₹9,050 तक टूटी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...

Delhi Budget 2026: सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया ‘हरित बजट’, विकास और पर्यावरण में संतुलन पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार...

Share Market: शेयर बाजार में तेजी का रंग, सेंसेक्स 1,516 अंक उछला, निफ्टी 22,899 पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को...

LPG Rate Today: एलपीजी सिलिंडर के आज के रेट, सप्लाई संकट के बीच क्या बढ़ेंगे दाम?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में घरेलू और कमर्शियल...

Delhi Bomb Threat: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष को बम धमकी, CM और केंद्रीय नेताओं के नाम भी शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता...
spot_imgspot_img