जनवाणी ब्यूरो |
सहारनपुर: पुलिस लाइन आवास में हेड कॉन्स्टेबल की बेटी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक स्टूडेंट 12वीं पास करने के बाद मेडिकल एग्जाम की तैयारी कर रही थी। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। स्टूडेंट की आत्महत्या कारण गृह कलह बताया जा रहा है। पुलिस को स्टूडेंट के पास से कोई भी सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।
घर पर अकेली थी युवती
पुलिस लाइन में तैनात शिवेंद्र तिवारी मूलरुप से प्रतापगढ़ जिले की बसंत विहार कॉलोनी के रहने वाले हैं। उनकी पुलिस लाइन में ड्यूटी है। परिवार के साथ वह पुलिस में सरकारी क्वार्टर में रहते हैं। उनकी 17 साल की बेटी गार्गी तिवारी 12वीं पास करने के बाद मेडिकल एग्जाम की तैयारी कर रही थी। चार दिन पहले हेड कॉन्स्टेबल की पत्नी प्रतापगढ़ चली गई थी।
मंगलवार को वह अपनी ड्यूटी पर थे। दोपहर को जब ड्यूटी से लौटें तो सब कुछ ठीक था। सोमवार की शाम को शिवेंद्र अपनी बेटी को घर पर छोड़कर अपनी ड्यूटी चले गए थे। देर रात को जब वह वापस लौटें तो उनकी बेटी बेडरूम में फांसी पर लटकी मिली।
तनात में थी छात्रा
एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया, जांच में सामने आया कि मृतक गार्गी कई दिनों तनाव में चल रही थी। रोजाना परिवार में कलह रहता था। जिससे छात्रा घर में अकेली थी। उसने चादर से फांसी लगाकार आत्महत्या कर ली। घर पर शिवेंद्र नहीं थे। पुलिस लाइन के स्टाफ की मदद से शव को फंदे से उतारा गया।
मेडिकल एग्जाम की तैयारी कर रही थी गार्गी
पुलिस के मुताबिक, गार्गी ने इंटरमीडिएट पास थी। इन दिनों वह मेडिकल एग्जाम की तैयारी कर रही थी। वह डॉक्टर बनना चाहती थी। लेकिन पारिवारिक कलह के कारण स्टूडेंट ने ऐसा कदम उठाया है।

