- कृष्णा कॉलेज के विज्ञान विभाग में पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन
जनवाणी संवाददाता |
बिजनौर: कृष्णा कॉलेज आफ साइन्स बिजनौर में विज्ञान विभाग में पोस्टर प्रेजेनटेशन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। तनु चौधरी एमएससी जन्तु विज्ञान ने प्रथम स्थान, अदिति चौधरी एमएससी जन्तु विज्ञान ने द्वितीय स्थान तथा सौम्या एमएससी भौतिक विज्ञान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के संस्थापक निदेशक राजीव कुमार, प्रबन्धक मनोज कुमार, प्रबन्ध निदेशक पवन कुमार, कृष्णा कलेज आफ ला के प्राचार्य डा. परवेज अहमद खां, कृष्णा कॉलेज आफ साइंस की प्राचार्या डा. सीमा शर्मा द्वारा संयुक्त रुप से किया गया।
पूरी खबर के लिए जनवाणी पढे

