Sunday, March 1, 2026
- Advertisement -

भैंसाली रैपिड स्टेशन के सभी द्वारों का निर्माण शुरू

  • यात्रियों की सुविधा का रखा जा रहा ध्यान

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: निर्माणाधीन भैंसाली (भूमिगत मेट्रो स्टेशन) के तीनों प्रवेश और निकास द्वारों का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इन प्रवेश और निकास द्वारों की योजना इस प्रकार बनाई गई है। जिससे ज्यादा से ज्यादा लोग मेट्रो सुविधा का लाभ उठा सकें।

इस संबंध में एनसीआरटीसी के पीआरओ पुनीत वत्स ने बताया कि इस स्टेशन से कुछ ही दूरी पर मेरठ की कचहरी और शहीद स्मारक स्थित हैं और यात्री इन जगहों तक आसानी से पहुंच सकें, इसीलिए इस स्टेशन के दो प्रवेश और निकास द्वार का निर्माण शहीद स्मारक की ओर किया जा रहा है।

09 15

शहीद स्मारक की सैर करने आने वाले लोगों के लिए भैंसाली स्टेशन सबसे नजदीक होगा। वहीं, दूसरी ओर कानूनी कार्यों से रोजाना कचहरी आने वाले हजारों लोगों के लिए भी सबसे समीप मेट्रो स्टेशन भैंसाली ही होगा। ऐसे में यह स्टेशन रोजाना सैकड़ों यात्रियों को सुगम एवं विश्व-स्तरीय यात्रा की सुविधा मुहैया कराएगा। इस स्टेशन के एक द्वार का निर्माण मौजूदा भैंसाली रोडवेज बस स्टैंड की तरफ किया जा रहा है।

मेरठ के आसपास के जिलों मुजफ्फरनगर, अमरोहा, संभल, मुरादाबाद, बुलंदशहर से सरकारी रोडवेज बसें भैंसाली बस स्टैंड आती हैं। इस तरह यहां से बस यात्री मेट्रो में सवार होकर अगले स्टेशन बेगमपुल तक जाकर दिल्ली से जुड़ने वाले आरआरटीएस ट्रेन की सुविधा का लाभ उठा सकेंगे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

नागिन 7 में कनिका मान का रहेगा जलवा

टीवी का पॉपुलर शो ‘नागिन 7’ पूरी तरह लोगों...

सिंगर बनना चाहती थीं रूही सिंह

सुभाष शिरढोनकर 'मस्ती 4' (2025) फेम एक्ट्रेस रूही सिंह के...

थलपति विजय और संगीता ले रहे हैं तलाक

एक्टर और राजनेता थलपति विजय का तलाक हो रहा...

हिंदी फिल्मों में भी उपस्थिति दर्ज करा रही हैं अमृता

सुभाष शिरढोनकर 23 नवंबर 1984 को महाराष्ट्र की सांस्कृतिक राजधानी...

चार्जिंग पॉइंट की खोज में भटकतीं आत्माएं

आज की पीढ़ी के लिए 'पंचतत्व' की परिभाषा बदल...
spot_imgspot_img