Sunday, May 10, 2026
- Advertisement -

कैराना में रोडवेज बस स्टैंड का निर्माण शुरू

  • 24 लाख रुपये की लाग से बनाया जाएगा स्टैंड

जनवाणी संवाददाता |

कैराना: पानीपत-खटीमा हाइवे पर कैराना में रोडवेज बस स्टैंड निर्माण का कार्य शुरू कर दिया गया। जिलाधिकारी जसजीत कौर के निर्देश पर बुधवार को मेरठ रोडवेज के सहायक अभियंता ने कैराना पहुंचकर बस स्टैंड का निर्माण शुरू कराया।

साल 2019 में तत्कालीन एसडीएम डा. अमित पाल शर्मा व समाजसेवी नवाज सिद्दकी के प्रयासो के चलते नगर पालिका ने छडियान की खाली पड़ी 1207 वर्ग मीटर जमीन बस स्टैंड के निर्माण को रोडवेज को दे दी थी। बस स्टैंड पर इक्का-दुक्का रोडवेज बसें भी आने लगी थी। लेकिन नगर पालिका व रोडवेज के बीच विवाद के चलते दो साल से रोडवेज बस स्टैंड का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका था।

वहीं बुधवार को एसडीएम उद्भव त्रिपाठी, मेरठ से रोडवेज के सहायक अभियंता प्रमोद कुमार, एआरएम शामली मनोज वाजपेई, जेई आरपी सिंह, नगर पालिका जेई सूरज कुमार, कार्यालय अधीक्षक राकेश कुमार व समाजसेवी नवाज सिद्दकी कैराना रोडवेज बस स्टैंड पर पहुंचे तथा रोडवेज बस स्टैंड का निर्माण कार्य शुरू कराया।

मेरठ रोडवेज के सहायक अभियंता प्रमोद कुमार ने बताया कि 24 लाख के बजट में यात्री प्रतिशालय, शौचालय, पूछताछ केन्द्र व बस स्टैंड पर इंटरलॉकिंग फर्श लगाया जाएगा। साथ ही यहा से लंबी दूरी की बस सेवा भी शुरू की जाएगी।

नगर पालिका व रोडवेज का विवाद

नगर पालिका ने जनहित में छडियान के मैदान में खाली पडी अपनी 1207 वर्ग मीटर जमीन बस स्टैंड के निर्माण के लिए दी थी। बस स्टैंड की चारदीवारी व मिट्टी भराव होने के बाद यहां बस आनी शुरू हो गई थी। नगर पालिका के कार्यवाहक ईओ/एसडीएम उद्भव त्रिपाठी ने बताया कि नगर पालिका ने जनहित में 1207 वर्ग मीटर जमीन बस स्टैंड के लिए दी थी लेकिन रोडवेज 1207 वर्ग मीटर के अलावा नगर पालिका की 86 वर्ग मीटर पर भी अपना कब्जा कर रहा था। इस विवाद के चलते बस स्टैंड का निर्माण रुका हुआ था।

विवाद का कैसे हुआ समाधान

विवाद के समाधान के लिए 16 जनवरी को डीएम जसजीत कौर ने दोनों पक्षों को अपने कार्यालय बुलाया। जिसमें बताया गया कि नगर पालिका ने 1207 वर्ग मीटर जमीन रोडवेज को दी थी जबकि इससे अलग 86 वर्ग मीटर जमीन और अधिक है।

नगर पालिका के चेयरमैन हाजी अनवर हसन ने बताया कि जिलाधिकारी ने 1207 वर्ग मीटर जमीन पर दो माह के अंदर रोडवेज बस स्टैंड बनाने के निर्देश दिए गए है। नगर पालिका की बाकी 86 वर्ग मीटर जमीन पर दुकानें बनाई जाएंगी। लेखपालों की टीम ने नगर पालिका की 86 वर्ग मीटर जमीन की निशानदेही करा दी है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: आईटीआई चौकीदार की हत्या, खेत में मिला शव

जनवाणी संवाददाता | गंगोह: थाना गंगोह क्षेत्र के गांव ईस्सोपुर...
spot_imgspot_img