Wednesday, March 25, 2026
- Advertisement -

सहस्त्रधारा बाईपास मार्ग के निर्माण से जाम की समस्या से मिलेगी निजात

जनवाणी संवाददाता |

देहरादून: प्रदेश के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने विधानसभा स्थित कार्यालय कक्ष में मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत लोक निर्माण विभाग की सड़कों की वर्तमान प्रगति की स्थिति के सम्बन्ध में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।
मंत्री ने मसूरी विधान सभा क्षेत्र के अन्तर्गत कई दिनों से लम्बित सड़क निर्माण कार्याें की समीक्षा करते हुए कहा कि क्यारा-धनौल्टी मोटर मार्ग का निर्माण पूर्ण होने से धनौल्टी की दूरी लगभग 35 से 40 किलोमीटर तक कम हो जायेगी साथ ही उन्होंने क्षेत्र के अन्तर्गत पुल निर्माण तथा सहस्त्रधारा स्थिति बाईपास मार्ग के निर्माण से जाम की समस्या से आमजन को निजात मिल सकेगी।

मंत्री ने कहा कि क्यारा-धनौल्टी मार्ग पर 04 किलोमीटर सड़क निर्माण का शिलान्यास 2019 में किया गया था जोकि त्रुटिवश टिहरी जनपद में विस्थापित हो गया है जिसके समाधान हेतु अपर सचिव, पीडब्ल्यूडी को 15 दिनों के भीतर निस्तारण के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि स्वीकृत सड़क मार्गाें का शीघ्र की शिलान्यास एवं लोकार्पण किया जायेगा।
मंत्री ने कहा कि धोरण में लगभग 03 करोड़ रूपयेे, विलासपुर-कांडली-जतनवाला में लगभग 03 करोड़ रूपये तथा सालावाला, डोभालवाला में लगभग 02 करोड़ रूपये की धनराशि सड़क निर्माण हेतु स्वीकृत की गई है।

उन्होंने कहा कि कुछ सड़क मार्ग वन भूमि के अन्तर्गत हैं जिन पर अधिकारियों की ढिलाई के चलते सड़क निर्माण का कार्य लम्बित है जिसपर मंत्री ने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि मसूरी विधान सभा क्षेत्र के लम्बित सभी सड़क निर्माण कार्यों को जल्द से जल्द पूरा किया जाए। इस अवसर पर अपर सचिव, पीडब्ल्यूडी, विनीत कुमार तथा अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

क्यों बढ़ रहा है किडनी रोग?

डॉ रूप कुमार बनर्जी, होमियोपैथिक चिकित्सक आधुनिकता और शहरी जीवनशैली...

स्वस्थ तन मन के लिए क्या करें

नीतू गुप्ता मनुष्य जब तक जवान रहता है, वह सोचता...

वो गैस आ नहीं रही, ये गैस जा नहीं रही

गैस से वे पहले ही परेशान थे। चौबीसों घंटे...

लिखा जा रहा नारी शक्ति का नया अध्याय

भारत का लोकतंत्र एक नए मोड़ पर खड़ा है...

पर्यावरण अनुकूल बने ईवी

जलवायु परिवर्तन आज मानव सभ्यता के सामने सबसे बड़ी...
spot_imgspot_img