- डीएम ने किया गांव टिटौली और नौजल नौजली का निरीक्षण
जनवाणी ब्यूरो |
शामली: जिलाधिकारी जसजीत कौर ने कैराना ब्लॉक क्षेत्र के गांव टिटौली और थानाभवन ब्लॉक क्षेत्र के गांव नौजल नौजली निरीक्षण कर निर्माणधीन खेल मैदानों एवं शौचालयों के अलावा विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान राष्ट्रीय आजीविका मिशन की महिलाओं द्वारा लगाई गई प्रदर्शन का भी निरीक्षण किया।
शुक्रवार को डीएम जसजीत कौर ने कैराना ब्लॉक क्षेत्र के गांव टिटौली में बन रहे निमार्णाधीन खेल के मैदान का निरीक्षण किया। खेल मैदान में शौचालय, चेंजिंग रूम, सेड एवं ओपन जिम आदि का कार्य पूर्ण न पाए जाने पर जिला पंचायत राज अधिकारी को 15 दिवस के अंदर कार्य पूर्ण करने तथा सामुदायिक शौचालय का कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।
अगले क्रम में जिलाधिकारी ने विकासखंड थानाभवन के गांव नोजल नोजली में नवनिर्मित 4 सीटर सामुदायिक शौचालय का निरीक्षण किया गया। शौचालय की गुणवत्ता ठीक पाए जाने पर सामुदायिक शौचालय के रखरखाव के संचालन हेतु एनआरएलएम समूह को हस्तगत करने के निर्देश दिए।
डीएम ने ग्राम पंचायत में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की महिलाओं द्वारा लगाई गई प्रदर्शनियों का भी निरीक्षण किया। खेल के मैदान का निरीक्षण निरीक्षण कर खेल मैदान में हैंडपंप शेड चेंजिंग रूम शौचालय आदि का कार्य पूर्ण पाए जाने के अलावा दौड़ ट्रैक का निर्माण नहीं पाया गया। जिलाधिकारी ने ग्राम पंचायत के अंदर तालाब का भी निरीक्षण किया जिसमें तालाब के सौंदर्यकरण का कार्य ग्राम पंचायत द्वारा कराया गया है तथा तालाब में मत्स्य पालन भी हो रहा है। जिलाधिकारी ने अन्त्येष्टि स्थल साफ सफाई की व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान सीडीओ शंभू नाथ तिवारी, परियोजना निदेशक ज्ञानेश्वर तिवारी, जिला पंचायत राज अधिकारी सहित संबंधित खंड विकास अधिकारी ग्राम सचिव/ग्राम प्रधान आदि उपस्थित रहे।
समूह की महिलाओं को दिया प्रशिक्षण
स्वयं सहायता समूहों के द्वारा विद्युत बिल जमा करने के लिए न्यू विकास भवन के सभागार में प्रशिक्षण आयोजित किया गया। विद्युत बिल जमा करने हेतु जनपद में कीर्ति महिला संकुल स्तरीय संघ को नोडल एजेन्सी बनाया गया है। जिसके द्वारा प्रत्येक विकास खण्ड में 10-10 महिलाओं को एजेन्ट बनाया गया है।
प्रशिक्षण में समस्त विकास खण्ड से कुल 50 महिलाओं ने प्रतिभाग किया। प्रशिक्षण में उपस्थित उपायुक्त (स्वत: रोजगार) शैलेन व्यास तथा अधीक्षण अभियन्ता जयकरन पाल के द्वारा भी महिलाओं को जानकारी उपलब्ध करायी गई।

