- लाइन में तैनात चल रहे एक दरोगा और दो सिपाहियों को किया गया निलंबित
- दोपहर बाद 3:00 बजे ही शराब के नशे में धुत हो गए थे पुलिसकर्मी
जनवाणी ब्यूरो |
बिजनौर: ड्यूटी के वक्त शराब पीने वाले तीन पुलिसकर्मियों पर गाज गिरी है। एसपी ने एक दरोगा और दो पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। तीनों ही शराब के नशे में धूत पाए गए थे।
शनिवार को सिपाही विकास कुमार की डयूटी थाना कोतवाली शहर पर लगायी थी। दोपहर 2:00 बजे जानकारी मिली की उक्त आरक्षी अपनी डियूटी पर नहीं है। जिसके बाद सिपाही की तलाश शुरू हुई तो वह बैरक मे अपनी चारपाई पर अचेत अवस्था में मिला। उधर कांटेबिल हरपाल सिंह की ड्यूटी थाना शिवाला कलां पर सायकालीन पैदल गस्त के लिये लगायी थी। लेकिन समय 14ः00 बजे तक गणना कार्यालय उपस्थित न होने तलाश किये जाने पर बैरक मे अपनी चारपाई पर अचेत अवस्था में मिला। इसके अलावा सब इंस्पेक्टर नीरज कुमार भी गणना में नदारद पाए गए।
एसआई नीरज कुमार की ड्यूटी भी पैदल गस्त के लिए थाना शिवाला कला लगाई गई थी। एसआई नीरज कुमार और दोनों सिपाही एक ही बैरक में बेसुध मिले। जिनके बाद तीनों का जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया गया मेडिकल में शराब के सेवन की पुष्टि हुई।
पुलिस अधीक्षक डॉ धर्मवीर सिंह ने प्रतिसार निरीक्षक की रिपोर्ट पर कर्तव्यपालन के प्रति अनुशासनहीनता, स्वेच्छाचारिता एवं अकर्ममण्यता बरतने एवं आम जनता में पुलिस विभाग की छवि धूमिल किये जाने के के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

