जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर एक विवादित बयान दिया है। कर्नाटक में कांग्रेस पार्टी का चुनाव प्रचार करने के लिए एक जनसभा को संबोधित करने के दौरान मल्लिकार्जुन खड़गे ने पहले तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अच्छा इंसान बताया और फिर उनकी भाषा अभद्र होती चली गई। खड़गे ने आगे कहा कि पीएम मोदी जहरीले सांप की तरह हैं। आप सोच सकते हैं कि यह जहर है या नहीं। यदि आप इसके संपर्क में आते हैं तो आपकी जान चली जाएगी।
हालांकि, खड़गे ने बाद में इस पर सफाई भी दी। उन्होंने कहा कि मैं पीएम मोदी के लिए नहीं बोल रहा था। मेरा मतलब था कि भाजपा की विचारधारा सांप की तरह है। मैंने पीएम मोदी के लिए व्यक्तिगत रूप से यह कभी नहीं कहा। मैंने जो कहा था कि उनकी विचारधारा सांप की तरह है और यदि आप इसे छूने की कोशिश करते हैं, तो आपकी मृत्यु निश्चित है।
मल्लिकार्जुन खड़गे पर भाजपा हुई हमलावर
भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने कांग्रेस पार्टी को आत्ममंथन करने की सलाह दे डाली है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का स्तर दिन पर दिन गिरता जा रहा है। प्रधानमंत्री को लेकर उनकी भाषा दिन पर दिन अभद्र होती जा रही है।
#WATCH | Mallikarjun Kharge is a senior leader and president of Congress. What does he want to tell the world? PM Narendra Modi is the PM of our country and the whole world respects him and using such language for PM shows the level to which Congress has stooped. We want him… https://t.co/qBO2S0TSz5 pic.twitter.com/rgW59MPJcr
— ANI (@ANI) April 27, 2023
मल्लिकार्जुन खड़गे देश से माफी मांगें: केंद्रीय मंत्री
भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे ने भी खरगे के बयान पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि खरगे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और अध्यक्ष हैं। वह दुनिया को क्या बताना चाहते हैं? पीएम नरेंद्र मोदी हमारे देश के पीएम हैं और पूरी दुनिया उनका सम्मान करती है और पीएम के लिए ऐसी भाषा का इस्तेमाल करना दिखाता है कि कांग्रेस किस स्तर तक गिर गई है। हम चाहते हैं कि वह देश से माफी मांगे।
उनका जहाज डूब रहा है: बोम्मई
#WATCH | There is a poison in the mind of Kharge. It's a prejudiced mind towards PM Modi and BJP. This kind of thinking comes because of desperation as they are unable to fight him politically and they are seeing that their ship is sinking… People will teach them a lesson:… pic.twitter.com/V7d0rfrS1z
— ANI (@ANI) April 27, 2023

