Monday, March 16, 2026
- Advertisement -

कोरोना के मामलों में लगातार गिरावट जारी

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 9283 नए केस सामने आए हैं। सक्रिय मामलों की संख्या में रिकॉर्ड गिरावट आई है। देश में फिलहाल सक्रिय मामलों की संख्या 1,11,481 है, जो पिछले 537 दिन में सबसे कम है। वहीं, बीते 24 घंटे में महामारी से 437 लोगों की मौत हो गई है जबकि 10,949 लोगों ने महामारी को मात दी है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, कोरोना संक्रमण के दैनिक मामले लगातार 47वें दिन 20,000 से कम और लगातार 150वें दिन 50,000 से कम हैं।

मंत्रालय ने बताया कि सक्रिय मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 0.32 प्रतिशत है, जो मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है जबकि कोरोना से स्वस्थ होने वाले मरीजों की दर 98.33 प्रतिशत दर्ज की गई है, जो मार्च 2020 के बाद से सबसे अधिक है। पिछले 24 घंटों में सक्रिय मरीजों की संख्या में 2,103 की कमी दर्ज की गई है।

मिजोरम में तीन लोगों की मौत

मिजोरम में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 465 लोग ठीक हुए। इस दौरान तीन लोगों की मौत हो गई। यहां कुल सक्रिय मामलों की संख्या 4,247 हैं। मिजोरम में अब तक 482 लोगों की मौत हो चुकी है। कुल मामले 132320 हैं, इनमें से 127591 लोग ठीक हो चुके हैं।

महाराष्ट्र के ठाणे में कोरोना के 68 नए मामले

महाराष्ट्र के ठाणे में कोरोना के 68 नए मामले सामने आए। इसके बाद यहां संक्रमितों की कुल संख्या 5,68,615 हो गई। जिले में दो और मरीजों की मौत होने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 11,576 हो गई है। ये मंगलवार के आंकड़ें हैं।

ठाणे में कोरान से मृत्यु दर 2.03 फीसदी है। वहीं, पालघर जिले में संक्रमण के कुल 1,38,488 मामले सामन आए हैं और मृतक संख्या 3,294 है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...
spot_imgspot_img