Sunday, April 5, 2026
- Advertisement -

दो महीने बाद इतना पहुंचा कोरोना का आंकड़ा, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

नमस्कार दैनिक जनवाणी डॉट कॉम वेबसाइट पर आपका ​हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। कोरोना अपडेट में देश के लिए थोड़ी राहत की खबर सामने आई है। दरअसल, करीब दो-तीन म​हीने बाद आज कोरोना के सक्रिय मामलों में गिरावट दर्ज की गई है। जबकि कोरोना के नए मामलों का ग्राफ रोज बदल ही रहा है। यूनियन मिनिस्ट्री ऑफ़ हेल्थ की रिपोर्ट के मुताबिक आज सोमवार को सात हजार से अधिक नए मामले सामने आए हैं। वहीं सक्रिय मामले घटकर 65,683 रह गए हैं।

सरकारी रिपोर्ट की बात करें तो बीते दिन यानि रविवार को देश में 10,112 कोविड के नए पॉजिटिव मरीज सामने आए थे, जबकि एक्टिव मरीजों की संख्या 67,806 थी। हालांकि सोमवार को बीते 24 घंटे में 7,178 नए मामले सामने आए। वहीं करीब दो महीने के बाद सक्रिय मरीजों की संख्या 65,683 दर्ज की गई।

सोमवार को कितनी मौत हुईं..

रिपोर्ट के मुताबिक, आज यानि सोमवार को 16 मौतें हुईं हैं। जहां मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,31,345 हो गई है। बता दें, सबसे ज्यादा कोरोना केरल को प्रभावित कर रहा है। केरल में आठ मौतें हुई हैं। वहीं, महामारी से ठीक होने वालों की संख्या में इजाफा हुआ है। 4,43,01,865 लोगों ने कोरोना महामारी से जंग जीत ली है। वहीं, मृत्यु दर 1.18 प्रतिशत, जबकि रिकवरी दर 98.67 प्रतिशत दर्ज की गई।

ताजा आकंडों के अनुसार 24 घंटे में 7,178 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कोरोना मामले की संख्या 4.48 करोड़ दर्ज की गई। यूनियन मिनिस्ट्री ऑफ़ हेल्थ ने बताया कि, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत देश में अब तक कोविड टीके की 220.66 करोड़ खुराकें दी जा चुकी हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

दुनियादारी की कहानी का आर्थिक पक्ष

तुर सुजान कहते हैं कि दुनिया की कहानी, कहानी...

क्या ऊर्जा संकट से होगा तख्ता पलट?

आगामी कुछ दिनों में पांच राज्यों में विधानसभा होने...

गंगा की कब ली जाएगी सुध?

हाल में अपनी सरकारों, सेठों और समाज में बहुतायत...

Saharanpur News: सहारनपुर में “ऑपरेशन सवेरा” के तहत बड़ी कार्रवाई, दो तस्कर गिरफ्तार, 695 ग्राम चरस बरामद

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: डीआईजी अभिषेक सिंह के दिशा निर्देश...

Saharanpur News: त्योहारों को लेकर सहारनपुर में हाई अलर्ट, सीमाओं से लेकर बाजारों तक कड़ी निगरानी

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: आगामी त्योहारों के मद्देनजर जनपद में...
spot_imgspot_img