Saturday, May 30, 2026
- Advertisement -

Saharanpur News: विधायक आवास क्षेत्र में बड़ी चोरी,अंतरराष्ट्रीय नृत्यांगना के घर से चांदी, आभूषण और 20 साल पुरानी मूर्तियां गायब

जनवाणी संवाददाता |

सहारनपुर: नगर विधायक के आवास वाले अति विशिष्ट मोहल्ले कोतवाली सदर बाजार के गोविंद नगर में चोरी की एक बड़ी और सुनियोजित वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कत्थक नृत्यांगना एवं वैष्णवी नृत्यालय की संयोजिका रंजना नेब के घर में एक चोर ने इत्मीनान से दाखिल होकर लाखों रुपये मूल्य के आभूषण और सांस्कृतिक महत्व की वस्तुएं चुरा लीं।रंजना नेब के भाई अतुल नेब ने बताया कि घटना रात 1:27 बजे की है। सीसीटीवी फुटेज में एक व्यक्ति गेट का ताला तोड़कर घर में दाखिल होता दिखाई देता है। वह घर में घुसते ही लाइट जलाता है और बेहद इत्मीनान से उन स्थानों की ओर बढ़ता है, जहां कीमती सामान रखा हुआ था।

चोर ने अलमारी और बेड में रखा हुआ सामान निकाला, मंदिर में रखी करीब 20 साल पुरानी मूर्तियां और नगदी भी उठा ले गया। साथ ही, रंजना नेब को विभिन्न सांस्कृतिक आयोजनों में प्राप्त हुए चांदी के स्मृति चिन्ह, लगभग चांदी के 35 सिक्के और करीब छह किलो अन्य चांदी के आइटम भी चोरी कर लिए।महत्वपूर्ण बात यह है कि घर से कोई नकदी चोरी नहीं हुई। चोर ने केवल चांदी, कुछ सोने के आभूषण और सांस्कृतिक धरोहरों को ही निशाना बनाया।

सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, चोर लगभग 30 मिनट तक घर में रहा और 2:00 बजे से दो मिनट पहले बिना किसी घबराहट के बाहर निकल गया। उसकी गतिविधियां यह संकेत देती हैं कि उसे घर के भीतर की संरचना और सामान की सटीक जानकारी पहले से थी।कोतवाली सदर बाजार इंस्पेक्टर रोजंत त्यागी ने बताया कि “घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच जारी है। तकनीकी साक्ष्यों को एकत्र किया जा रहा है और जल्द ही आरोपी की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Meerut News: मेरठ में संदिग्ध हालत में युवक की मौत, टॉयलेट में मिला शव

जनवाी ब्यूरो | मेरठ: थाना टीपी नगर क्षेत्र में मालियाना...

Delhi News: स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई, आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, नौ गिरफ्तार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल...

Bihar News: सरकारी आवास विवाद, राबड़ी देवी ने नोटिस को ठुकराया, दिया तीखा बयान

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और...

UP News: ईद पर मिलने बुलाया, फिर चाकू से हमला, 17 वर्षीय छात्र की मौत से सनसनी

जनवाणी ब्यूरो | गाजियाबाद: पुलिस ने बताया कि गाजियाबाद की...
spot_imgspot_img