Saturday, February 14, 2026
- Advertisement -

कोरोना ने मंडी समिति में दी दस्तक, दो दिन को बंद की

  • एसडीएम के निर्देश पर मंडी में व्यापारियों व स्टाफ की हुई थी सैपलिंग

जनवाणी ब्यूरो |

नजीबाबाद: कोरोना वायरस की रफ्तार अब बढ़ती जा रही है जिसको लेकर प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग काफी चितिंत नजर आ रहा है। कोरोना को देखते हुए एसडीएम के निर्देश पर मंडी समिति मे व्याप्क स्तर पर मंडी व्यापारियों, स्टाफ व मंडी में आने वालों की सैपलिंग कैम्प लगा कर कराई गई थी।

सैपलिंग के बाद मंडी समिति में दो व्यापारियों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। जिससे व्यापारियों में हड़कंप मच गया। मंडी को दो दिन के लिए बन्द कर दिया है।

दो दिन पूर्व मंडी समिति में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कैम्प लगाकर मंडी के व्यापारियों के सैम्पल लिए थे। शनिवार को देर शाम आयी जांच रिपोर्ट में मंडी समिति में दो व्यापारियों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।

जिससे मंडी प्रशासन व व्यापारियों में हड़कंप मच गया। रात में ही मंडी समिति को 48 घन्टे के लिए बन्द करने का फैसला लिया गया।

एसडीएम बृजेश कुमार सिंह ने 48 घन्टे के लिए मंडी बंद करने के निर्देश दिए। मंडी सचिव संभव सिंह तोमर ने बताया कि दो दिन के लिए मंडी समिति बन्द रहेगी।

उन्होंने बताया कि मंडी से दो कोरोना पॉजिटिव केस आए है। जिस कारण मंडी 48 घंटे के लिए बंद रहेगी। दो दिन तक मंडी को सेनिटाइज कराया जायेगा। अब मंडी में सभी व्यापारियों को कोविड 19 परीक्षण कराना अनिवार्य होगा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: नौजवानों में नाच-गाने का बढ़ता शौक समाज के लिए चिंताजनक: क़ारी गोरा

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: जमीयत दावतुल मुस्लिमीन के संरक्षक और...

UP: मुख्तार अंसारी के शूटर की गोली मारकर हत्या, इलाके में फैली दहशत

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: बाराबंकी के थाना कोतवाली क्षेत्र के...

UP News: वाराणसी कचहरी में बम की धमकी, सुरक्षा बढ़ाई गई

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: वाराणसी जिले की कचहरी में शुक्रवार...
spot_imgspot_img

1 COMMENT

Comments are closed.