Saturday, March 28, 2026
- Advertisement -

कोरोना: 16 हजार से ज्यादा नए केस मिले

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 16 हजार से ज्यादा नए केस मिले और 24 लोगों की मौत हो गई। दैनिक संक्रमण दर बढ़कर 4.85 फीसदी हो गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सोमवार सुबह अपडेट आंकड़ों के अनुसार 24 घंटे में 16,135 नए कोरोना केस दर्ज किए गए। इस दौरान 13,958 लोग स्वस्थ हुए। देश में सक्रिय केस अब बढ़कर 1,13,864 हो गए। बीते 24 घंटे में इनमें 2153 की बढ़ोतरी हुई है।

सोमवार को मिले नए केस रविवार की तुलना में मामूली ज्यादा हैं। रविवार को 16,103 नए केस मिले थे, जबकि आज 16,135 नए संक्रमित मिले। इससे पहले शनिवार को 17,092 और शुक्रवार को 17,070 मामले सामने आए थे।

देश में कोरोना एक नजर में

  • 16,135 नए संक्रमित मिले सोमवार को
  • 4,35,18,564 कुल संक्रमितों की संख्या
  • 1,13,864 मौजूदा सक्रिय केस, 24 घंटे में बढ़ोतरी 2153
  • 5,25,223 कुल मृतक संख्या, 24 घंटे में मौतें 24
  • 0.26 फीसदी है कुल संक्रमितों में से सक्रिय केस
  • 98.54 फीसदी है कोरोना रिकवरी रेट
  • 3,32,978 सैंपल की जांच की गई रविवार को
  • 86,39,99,907 कुल सैंपलों की जांच अब तक
spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उल्लूओं की दुनिया को जानिए

ललित नारायण उपाध्याय उल्लू के नाम से तो आप बचपन...

रुपया पैसा फल फूल गया है

यकीन मानिए, रुपया-पैसा फल फूल गया है। इसके चलते...

पूरा संसार एक रंग मंच हम उसके कलाकार

वास्त्व में रंगमंच जीवंत कला को समझने-सम्मानित करने का...

गिरते रुपये के नुकसान अधिक

बीस मार्च को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अपने...

Sonia Gandhi: सोनिया गांधी का स्वास्थ्य सुधरा, डॉक्टरों ने बताया जल्द मिलेगी छुट्टी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोनिया गांधी...
spot_imgspot_img