Friday, March 20, 2026
- Advertisement -

माननीयों के आगे दम तोड़ गया कोरोना प्रोटोकाल

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: मेडिकल में चिकित्सा मंत्री के दौरे के दौरान कोरोना प्रोटोकाल का हिस्सा सोशल डिस्टेसिंग माननीयों के आगे दम तोड़ गया। कोरोना संक्रमण की रोकथाम के नाम पर आईसीएमआर और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय चींख चींख कर सोशल डिस्टेसिंग बनाए रखने पर दिन में कई बार जोर देता है।

निरीक्षण के दौरान भी चिकित्सा मंत्री ने बार-बार कोरोना प्रोटोकाल पर जोर दिया। इतना नहीं उन्होंने मेडिकल में अनावश्यक लोगों की आवाजाही को लेकर तो कठोर शब्दों में नाराजगी तक जता डाली। लेकिन काफिले में साथ चले रहे लोगों के सोशल डिस्टेसिंग न मेनटेन किए जाने को लेकर एक बार भी आपत्ति नहीं की गयी।

Suresh Khanna 1

काफिले की बात की जाए तो सांसद व महानगर अध्यक्ष के अलावा संगठन व सत्ता से जुडे वरिष्ठ भाजपा नेताओं के अलावा पुलिस प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारियों व फोर्स का अमला भी साथ-साथ चल रहा था, लेकिन पूरे काफिले में कहीं भी कोई सोशल डिस्टेसिंग नजर नहीं आयी।

सोशल डिस्टेसिंग व मास्क पर दिया जोर

मेरठ में संक्रमण के केसों के तेजी से दोबारा बढ़ने को लेकर चिकित्सा मंत्री सुरेश खन्ना चिंतित व नाराज भी नजर आए। उन्होंने बेहद सख्त लहजे में कहा कि मेडिकल में भीड़ जैसे हालात नहीं बनने चाहिए। सोशल डिस्टेसिंग व मास्क का पालन करने में कठोरता दिखाएं। उन्होंने पुलिस प्रशासन के अधिकारियों को भी कोरोना गाइड लाइन व प्रोटोकाल का सख्ती से पालन कराने को कहा। उन्होंने कहाकि किसी भी दशा में मेडिकल व अस्पतालों में अनावश्यक भीड़ न जमा हो।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

अब घबराने का समय आ गया है

हमारे देश में जनता के घबराने का असली कारण...

विनाश के बीच लुप्त होतीं संवेदनाएं

जब विज्ञान, तकनीक और वैश्वीकरण के सहारे मानव सभ्यता...

ऊर्जा संकट से इकोनॉमी पर दबाव

वैश्विक अर्थव्यवस्था में जब भी ऊर्जा संकट गहराता है,...

Navratri Fasting Rules: नौ दिन के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, सेहत हो सकती है खराब

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति सम्मान

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: चमनलाल महाविद्यालय में आयोजित 7वें उत्तराखण्ड...
spot_imgspot_img