- पॉजिटिव रिपोर्ट आने पर किया अस्पताल में भर्ती
जनवाणी संवाददाता |
फलावदा: दिल्ली से फूल बेचकर लौटे नागरिक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना के बाद फलावदा में कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ गया है।
जानकारी के मुताबिक जिले में लाइट कर्फ्यू के बावजूद प्रतिदिन सरेराह सब्जी व फूल की आड़त गुलजार हो रही है। सब्जी फूल बेचने वाली कई लोगों काप्रतिदिन दिल्ली आवागमन हो रहा है। दिल्ली में कोरोना की भयावह स्थिति होने के बावजूद स्थानीय लोगों द्वारा एहतियात नहीं बरती जा रही है।
फलावदा के मोहल्ला कानी पट्टी से प्रतिदिन दिल्ली की गाजीपुर मंडी जाने वाले 48 वर्षीय धर्मवीर की तबीयत खराब होने पर कोरोना की जांच कराई गई। वह गाजीपुर मंडी से लौटा था। जांच रिपोर्ट पॉजिटिव होने के बाद डॉक्टर की टीम ने उसे मवाना अस्पताल में भर्ती करा दिया है। कोरोना संक्रमण फैलने की आशंका से ग्रस्त लोगों ने बस स्टैंड पर नाइट कर्फ्यू का उल्लंघन करते हुए लगने वाली फूल मंडी पर पाबंदी लगाने की मांग की है।

