Saturday, March 14, 2026
- Advertisement -

जिले में 46 स्थानों पर लगेगा किशोरों को कोरोना का टीका

  • शहरी इलाके में 12 और ग्रामीण क्षेत्रों में बनाए गए 34 केन्द्र

जनवाणी संवाददाता  |

मेरठ: कल से किशोरों के कोरोना टीकाकरण अभियान का आगाज होगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने जनपद में 46 केन्द्र बनाए हैं। इनमें 34 ग्रामीण और 12 स्थान शहरी क्षेत्र में निर्धारित किए गए हैं।

पहले फेज में यह अभियान तीन से प्रारंभ होकर 22 जनवरी तक चलेगा। एसीएमओ डा. प्रवीण गौतम ने बताया कि सभी केन्द्रों पर कोवैक्सीन की डोज लगाई जाएगी। पहले फेज में 11800 डोज की उपलब्धता है, जिसमें से 70 फीसदी आॅनलाइन बुकिंग के लिए कोटा निर्धारित किया गया है।

इसके अलावा बिना बुकिंग के आने वालों के लिए 30 फीसदी डोज रहेगी।
स्वास्थ्य कर्मियों की तीसरी डोज पर अभी संशय

आगामी 10 जनवरी से स्वास्थ्य कर्मी और वरिष्ठ नागरिकों को लगने वाली तीसरी डोज पर अभी यह संशय बना हुआ कि उनकी कोविशील्ड या कोवैक्सीन में से कौन से डोज लगाई जाएगी।

इसके लिए शासन स्तर से अभी तक कोई गाइडलाइन भी जारी नहीं की गई है। एसीएमओ डा. प्रवीण गौतम का कहना है कि अभी तक वरिष्ठ नागरिकों और स्वास्थ्य कर्मियों को लगाई गई दोनों डोज कोविशील्ड थी। 10 जनवरी से लगने वाली तीसरी डोज कौन-सी दी जाएगी यह शासन से गाइडलाइन आने के बाद ही तय होगा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Crude Oil: पश्चिम एशिया संकट से कच्चे तेल की कीमतों में 41% उछाल, वैश्विक बाजार में बढ़ा दबाव

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल...

BCCI Awards: शुभमन गिल और स्मृति मंधाना चमके, BCCI नमन अवॉर्ड 2026 में जीते बड़े पुरस्कार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI)...

Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी रद्द, गृह मंत्रालय ने दी स्वतंत्रता की जानकारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जलवायु...
spot_imgspot_img