Sunday, March 8, 2026
- Advertisement -

टूटी सड़कों की मरम्मत में जुटा निगम

जनवाणी संवाददाता

मेरठ: शहर की क्षतिग्रस्त सड़कों को लेकर जनवाणी ने अभियान चला रखा था। आखिर नगर निगम की नींद टूटी और इसके बाद ही नगर निगम ने शहर की क्षतिग्रस्त सड़कों को ठीक करने का काम आखिर चालू कर दिया। इस तरह से शहर की सड़कों को लेकर गंभीरता दिखा ही दी। अंबेडकर चौराहे से लेकर ईव्ज चौराहे तक स्मार्ट रोड के रूप में चयन हुआ था, जो खराब पड़ी हैं।

इसकी खबर जनवाणी ने प्रमुखता के साथ प्रकाशित की, जिसके बाद नगर निगम की टीम सड़क मरम्मत करने के लिए पहुंच गई। इस तरह से अंबेडकर चौराहे से लेकर सर्किट हाउस, भामाशाह पार्क तक सड़क की मरम्मत का कार्य तेजी से किया जा रहा है। इसके अलावा भी शहर की अन्य क्षतिग्रस्त सड़कों को पन्द्रह नवंबर तक हर सूरत में ठीक करने का लक्ष्य दिया गया है।

यह अभियान लिसाड़ी गेट क्षेत्र में भी चलेगा, जहां पर सड़कों की हालत बेहद खराब है। वहां की खबर भी जनवाणी ने प्रमुखता के साथ प्रकाशित की थी, जिसको लेकर नगर निगम की टीम सक्रिय हो गई हैं, जिसके बाद वहां पर कार्य आरंभ करने की निगम अफसरों ने बात कही हैं।

इस तरह से शहर भर में टूटी सड़कों को ठीक करने का यह अभियान निगम चला रही हैं। यह अभियान जब तक चलेगा, तब तक सड़कों को ठीक नहीं कर दिया जाता है। उधर, पूर्व पार्षद हफीर्जुरमहान का कहना है कि शहर की सड़कों को लावारिस छोड़ दिया गया है, जिसके चलते सड़कों की हालत खराब हैं। जल निगम ने आधा शहर खोद दिया हैं, जिसके चलते अच्छी सड़कें भी खराब हो गई हैं।

अब उनकी मरम्मत तक नहीं हो पा रही है। उनको पुन: निर्माण किया जाना चाहिए, लेकिन निगम के अफसर इस पर फोकस नहीं कर रहे हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भ्रष्ट सिस्टम के खिलाफ आवाज है ‘सूबेदार’

अस्सी-नब्बे के दशक में बॉलीवुड में अन्याय और भ्रष्ट...

यूं ही नहीं हैं शाहरुख खान ‘किंग’

रजनीकांत स्टारर फिल्म 'जेलर' (2023) को बहुत पसंद किया...

बिहार, बिहार ही रहेगा रेल तो संभालो

जब रेल पटरी से उतरने लगे तो चिंता होना...

जंगल सिर्फ पेड़ नहीं एक जीवित तंत्र है

वृक्षारोपण और प्राकृतिक वन के बीच पारिस्थितिक अंतर को...

अपने-अपने ‘एपस्टीन

इस साल की शुरुआत में उछली ‘ज्येफ्री एपस्टीन फाइल्स’...
spot_imgspot_img