जनवाणी संवाददाता |
धामपुर: नगर पालिका परिषद की प्रथम बोर्ड की बैठक सम्पन्न हुई। इस बैठक की अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष चौधरी रवि कुमार सिंह ने की। बैठक में पालिकाध्यक्ष द्वारा 83 अति महत्वपूर्ण प्रस्तावों को पेश किया गया।
जिन पर बोर्ड ने सर्वसम्मति से अपनी मुहर लगा दी। इसी के साथ अध्यक्ष की अनुमति से अन्य अतिमहत्वपूर्ण प्रस्तावों को भी बैठक में शामिल कर पारित कर दिया गया। बैठक में पारित प्रस्तावों को क्रिया रूप देने हेतु लगभग 61 करोड़ रूपये का बजट पास किया गया।
अधिक जानकारी के लिए पढ़ें दैनिक जनवाणी